अमेठी-जनपद अमेठी में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजो की संख्या 13 से बढ़कर हुई 16

0 354

यूपी/अमेठी-जनपद अमेठी में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजो की संख्या 13 से बढ़कर हुई 16

चंदन दुबे की रिपोर्ट

अमेठी में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से अमेठी प्रशासन को मिल रही बड़ी चुनौती

जनपद अमेठी लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आता जा रहा है अभी 24 घंटे भी नहीं बीता की 3 और को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।कुल मरीजों की संख्या बढ़ गई अभी तक जनपद में कुल 13 पॉजिटिव मरीज थे अब इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

मुख्यचिकित्साधिकारी आर एम श्रीवास्तव ने बताया कि यह लोग ट्रैवलर है या बाहर से आए थे अभी 13 तारीख को कुल 50 लोगों का सैंपल लिया गया था जिसमें 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं पर तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है अभी दो की रिपोर्ट आना बाकी है यह तीनों पॉजिटिव आने वाले लोगों में से दो लोग मुसाफिरखाना के पिंडारा गांव के रहने वाले हैं तो एक व्यक्ति शाहगढ़ का है।

अमेठी में इन दिनों कोरोनावायरस मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है जोकि अमेठी प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती बन गया है इन तीनों को पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कुंड़वार ब्लॉक स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन सेंटर भेजा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.