कूरेभार सुल्तानपुर-श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

0 487

कूरेभार कस्बे में 3 मार्च से शुरू हो रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा सफ्ताह यज्ञ ज्ञान को लेकर बुधवार की सुबह कस्बे में भगवान जगन्नाथ के कलश के साथ भब्य शोभा यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए।कस्बे में कथा का आयोजन गया जगन्नाथ धाम के दर्शन उपरांत मुख्य यजमान घेराउ प्रसाद कसौधन एवं जनकदुलारी के द्वारा किया जा रहा है।कथा प्रारम्भ के पहले दिन बुधवार को गीता मंदिर परिसर से एक भब्य कलश ,शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ कूरेभार बाजार में निकाली गई।शोभा यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।कथा व्यास आचार्य महेश त्रिपाठी जी महाराज,यजमान घेराउ प्रसाद एवं जनकदुलारी,प्रदीप कुमार कसौधन राकेश कुमार,जेठूराम,गोमती कसौधन,संदीप कुमार कसौधन, सुजीत कसौधन,अनिल गुप्ता,किरन देबी,डॉ0 राजेश कुमार , रमेश कुमार,नीरज देवी,सूरज लाल,शीतला प्रसाद,श्री राम,देबी प्रसाद राम जी कसौधन चौधरी ,गोमती प्रसाद कसौधन सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कूरेभार थाने के उपनिरीक्षक श्री राम मिश्र, दीवान संजय सिंह व अन्य पुलिस कर्मी लगे रहे ।इस दौरान कथा व्यास आचार्य महेश त्रिपाठी जी ने बताया कि कथा आज से प्रतिदिन 9 मार्च तक सायं 6 बजे से 9 बजे तक चलेगी।


#KDNEWS, रिश्वत ना मिलने पर108 एम्बुलेंस चालक ने बीच मे ही खड़ा कर दिया वाहन, लाख मिन्नतों के बाद भी नही पसिझा दिल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.