यूपी/अमेठी-जनसामान्य में जागरूकता हेतु कोरोना महामारी के बारे कोरोना वारियर्स बनकर जागरूक करेंगे नेहरू युवा मंडल के सदस्य

0 191

यूपी/अमेठी-जनसामान्य में जागरूकता हेतु कोरोना महामारी के बारे कोरोना वारियर्स बनकर जागरूक करेंगे नेहरू युवा मंडल के सदस्य

चंदन दुबे की रिपोर्ट

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी ने 335 ग्रामों में 669 नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्षों/सचिवों की लगाई ड्यूटी

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जनसामान्य को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी ने जनपद के 335 ग्रामों में 669 नेहरू युवा मंडल/महिला मंडल के अध्यक्षों/सचिवों की ड्यूटी कोरोना वैरियर्स के रूप में लगाई है।कोरोना वैरियर्स कोविड-19 महामारी से बचाव/नियंत्रण/रोकथाम हेतु जनसामान्य में सोशल डिस्टेंसिंग,साफ सफाई, स्वच्छता,मास्क के उपयोग, सैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कोरोना वैरियर्स की ड्यूटी लगाई गई है जो विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.