यूपी/अमेठी-माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सृदृढ़ करके ऑनलाइन संचालन करने के संबंध में सपा नेता सूबेदार यादव ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

0 106

यूपी/अमेठी-माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सृदृढ़ करके ऑनलाइन संचालन करने के संबंध में सपा नेता सूबेदार यादव ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंदन दुबे की रिपोर्ट

सूबेदार यादव ने कहा कोरोना आपदा के समय में माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में संचालित करने के विषय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्णय लिया गया है।सरकार का निर्णय सराहनीय है।लेकिन इस व्यवस्था को व्यवहारिक रूप से संचालित करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के भी पास तकनीकी उपकरण स्मार्टफोन लैपटॉप तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी का होना आवश्यक है।उपकरणों के बिना संचालन संभव नहीं है।

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन करने वाले 80% छात्र-छात्राएं गरीब किसान मजदूरों वर्ग से संबंधित जिनके पास तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।जिसे गरीब छात्र सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते हैं कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

सूबेदार यादव ने निवेदन किया है कि इस व्यवस्था में प्रदेश के आम जनमानस के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए सरकार गंभीरता से विचार करते हुए आम नागरिकों के बच्चे को शिक्षा से वंचित होने से बचाने की कृपा करे।

इसकी प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.