यूपी/अमेठी-राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी-रायबरेली के जिलाधिकारी से मांगी श्रमिको की सूची
चंदन दुबे की रिपोर्ट
अमेठी कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अमेठी और रायबरेली के डी एम से बाहर के राज्यो से आये श्रमिको की सूची मागी है ताकि उंहे कांग्रेस द्धारा किराये का भुगतान किया जा सके।
अमेठी रेलवे स्टेशन पर आज सावरमती से 1212 श्रमिको को लेकर ट्रेन पहुची थी जिसमे 282 लोग अमेठी के रहने वाले थे।
अमेठी जिला कांग्रेस के प्रक्क्ता अनिल सिंह ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसके माध्यम से भी श्रमिकों का रेल किराया कांग्रेस वहन करेगी।
अनिल सिंह ने बताया कि साबरमती
गुजरात से आने वाली ट्रेन मे अमेठी के 282 लोग थे 4 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों,मजदूरों, असहाय,वंचित,ग़रीबों की सदैव साथ देने की परंपरा को निभाते हुए किराया व्यय करने का घोषणा की थी जिसके तहत आज अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी के श्रमिकों मजदूरों गरीबों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8795834675 व 9415 610734 पर अपना टिकट पूरा पता व्हाट्सएप करें हम किराया वापस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।