यूपी/सुलतानपुर-कम लागत से अधिक उत्पादन किसान जागरूक होकर करे वैज्ञानिक खेती-रणवेन्द्र प्रताप सिंह राज्यमंत्री

0 433

*परम्परागत विराट किसान मेला दाता धूनी करीमशाह के दूसरे दिन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री, उ0प्र0 द्वारा किया गया मेले का निरीक्षण।*
*किसान बन्धु को जैविक खेती कर अपनी आय बढ़ाने हेतु किया प्रेरित – रणवेन्द्र प्रताप सिंह।*

सुलतानपुर 07 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के कुशल निर्देशन में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अन्तर्गत कृषि विभाग के तत्वाधान में दाता धूनी करीमशाह, चकशिवपुर, ब्लाक बल्दीराय में 6 से 10 फरवरी तक (05 दिवसीय) चलने वाले परम्परागत विराट किसान मेला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद उ0प्र0 श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धुन्नी सिंह‘‘ द्वारा आज जनपद भ्रमण के दौरान पहंुच कर मेले में लगे प्रदर्शनी स्टाॅलों का निरीक्षण करने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने सम्बोधन में जैविक खेती पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किसान भाईयों से कहा कि अपने खेतों की मिट्टी की जाॅच अनिवार्य रूप से करायें, ताकि आपके खेतों में जिन तत्वों की कमी हो उसको पूरा कर अपने उपज को बढ़ा सकते हैं।

   (  प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने राज्यमंत्री का फूलों का गुलदस्ता दे किया स्वागत)

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री उ0प्र0 ने किसानों कहा कि काला नमक धान की खेती करें। उन्होंने आधुनिक तकनीकी ढंग से खेती किये जाने के लिये किसानों को प्रेरित किया और कहा कि भारत में जब किसान सम्पन्न होगा, तो हमारा देश सम्पन्न एवं खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि मेले एवं प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद के किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि किसानों में जागरूकता उत्पन्न हो और आधुनिक तकनीकी से खेती कर अपनी आय को दो गुना करें।
संगोष्ठी का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र शाही ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन डाॅ0 सौरभ वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम लागत से अधिक उत्पादन किसान जागरूक होकर कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र, सुलतानपुर डाॅ0 ए0के0 सिंह ने सम-सामयिक खेती के बारे में सम्यक जानकारी दी। वहीं नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय नरेन्द्रदेव कुमारगंज, फैजाबाद डाॅ0 ओ0पी0 सिंह ने फूलों, सब्जी व बागवानी एवं पशु पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मेले में उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित ब्लाक प्रमुख लम्भुआ तथा जनपद के प्रगतिशील किसान व क्षेत्रीय किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।
———————————————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.