आखिरकार पूर्व मंत्री और एमएलसी आंदोलन कर रहे प्रधानों के बीच मे क्यों पहुँचे और कह दिया BDO और एकाउंटेंट पर जांच करवा कर कार्यवाही की बड़ी बात,आखिर क्या है पूरा मामला, देखे पूरी रिपोर्ट।

0 317

सुल्तानपुर जनपद में अकाउंटेंट और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रधान संगठन का खण्ड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन जारी रहा और मामले को लेकर आज भी प्रधान आंदोलित रहे।वही चल रहे प्रदर्शन की जानकारी लगते ही धरना स्थल पर बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि पहुँचे और नाराज प्रधानों से वार्ता की। अकाउंटेंट और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद संगठन ने धरने को समाप्त किया।


आखिरकार पूर्व मंत्री और एमएलसी आंदोलन कर रहे प्रधानों के बीच मे पहुँचे और कह दिया BDO और एकाउंटेंट पर जांच करवा कर कार्यवाही की बड़ी बात।

Vo – दरअसल ये पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के दुबेपुर ब्लॉक का है। प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधान 3 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तीसरे दिन कटावा प्रधान रिंकू सिंह के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक प्रधान आंदोलन कर रहे हैं। प्रधानों के विरोध प्रदर्शन के चलते विधायिका और कार्यपालिका में हलचल मच गई। शनिवार की दोपहर पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों के पहुंचने पर जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती और जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रधानों के साथ वार्ता का काम शुरू हुआ। इस दौरान अधिकारियों को प्रधानों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। प्रधानों ने मांग की कि अकाउंटेंट ओम शंकर पांडेय और खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह का तबादला करते हुए इनके खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दुबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। प्रधानों को समझाने बुझाने में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और विधायक विनोद सिंह वार्ता करते देखे गए। दोनों पुराने जनप्रतिनिधियों की तरफ से आश्वासन दिया गया कि जांच कर हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट-बाइट – विनोद सिंह विधायक

वही प्रधानों की माने तो मनरेगा एकाउंटेंट की तरफ से कुछ ऐसा किया था। जिसमें यह था कि धन के एवज में टोकन दिया जाता हैं।वही विधायक विनोद सिंह ने बताया कि हमने बात की है मामले पर प्रशासन जांच कर कार्रवाई का मन बना लिया है। डीएम अवकाश पर है। इसलिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानों की तरफ से ज्ञापन दिया जाएगा। यह कर्मचारी प्रधानों के ऊपर नहीं है। स्थानांतरण कोई दंड नहीं है, इनके खिलाफ बिंदुवार जांच होने के बाद सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।मुझे यकीन है कि प्रशासन इस मामले में गंभीर निर्णय लेगा और जांच करवाएगा।वही प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक, और एमएलसी के कार्यवाही के आश्वासन के बाद प्रधानों का प्रदर्शन खत्म किया जा रहा है।

बाइट – नागेंद्र प्रताप सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष।

सुल्तानपुर शहर में अब रंग बिरंगे ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ते दिखेंगे, क्या है पूरा प्लान,ARTO नंद कुमार ने दी है जानकारी, देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरो के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


सुल्तानपुर शहर में अब रंगों के हिसाब से सड़कों पर दौड़ेंगे ई रिक्शा, क्या है पूरा प्लान, देखे रिपोर्ट।

Leave A Reply

Your email address will not be published.