जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। किसान संगठन के द्वारा टोल प्लाजा फ्री करवाने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस रही अलर्ट।

0 466

टोल फ्री पर गदर

रिपोर्ट हेमंत निषाद

जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। किसान संगठन के द्वारा टोल प्लाजा फ्री करवाने और चक्का जाम करने के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट है। डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक अप्पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर टोल प्लाजा पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि किसान संगठनों ने दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकराने के साथ वार्ता विफल होने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सुल्तानपुर के टांडा -बाँदा रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के भीखूपुर(पीढ़ी) टोल प्लाजा पर सीओ के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को अराजकतत्त्वों से निपटने के बताए गुर। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के बिपरीत कार्य करने वालों से सख्ती से पेश आएंगे। टोल पर अराजकता नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम जयसिंहपुर विधेश भी टोल पर मौजूद रहे। तो वहीं जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा भी टोल प्लाजा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। हालांकि दोपहर बाद लगभग तीन बजे तक कोई भी किसान संगठन टोल प्लाजा फ्री कराने नहीं पहुंचा।

डीएम व एसपी द्वारा पीढ़ी टोल प्लाजा जयसिंहपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

       सुलतानपुर 12 दिसम्बर/ पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशानुसार आज जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने पीढ़ी टोल प्लाजा जयसिंहपुर का निरीक्षण किया। 
        किसानों द्वारा टोल प्लाजा फ्री करवाने की मांग को दृष्टिगत रखते हुए डीएम व एसपी ने आज पीढ़ी टोल प्लाजा पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस बल को सुरक्षा और सतर्कता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप सब किसानों के साथ पूरी सादगी के साथ पेश आयेंगे तथा किसी भी किसान के साथ दुव्र्यवहार नहीं होना चाहिये। उन्होंने बताया कि आज पीढ़ी टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा टोल प्लाजा फ्री करवाने की दृष्टि से कोई भी किसान नहीं आया और किसानों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं उत्पन्न नहीं किया गया।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर दलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जयसिंहपुर बेचू सिंह यादव, थानाध्यक्ष मोतिगरपुर शिवकुमार, फायर सर्विसमैन एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.