दिव्यांगों के जीवन में खुशी लाना ही मेरा उद्देश्य : आनंद सावरण

0 117

दिव्यांगों के जीवन में खुशी लाना ही मेरा उद्देश्य : आनंद सावरण

दिव्यांगों के लिए एकदिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन

अद्वैत फ़ाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किया गया। समर कैम्प सुलतानपुर शहर के पर्यावरण पार्क में हुआ, जिसमें दिव्यांग बच्चो की पिकनिक, उद्यान भ्रमण, झूले, योगाभ्यास और खाने-पीने की भरपूर व्यवस्था की गई। पर्यावरण पार्क में बच्चों ने जमकर खेल खेले और झूले-झूले। अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य और विशेष शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मनीष दूबे ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। मानसिक मंदित आश्रयग्रह के विशेष शिक्षकों और संचालिका निशा वर्मा ने बच्चों को खेल कराए। अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आनंद सावरण ने दिव्यांगों को अपने हाथों से खाने पीने की सामग्री दी और साथ ही उन्हें खेल सामग्री कैरम बोर्ड, बॉल, खिलौने इत्यादि भेंट की। आनंद सावरण ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहे विशेष शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट उनकी लगन और सेवाभाव में साथ है, अद्वैत फॉउंडेशन सदैव ही दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। आनंद सावरण ने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन व शुभकामनाएँ दी गई ।
विदित हो कि सुलतानपुर जिले में सेवाकार्यों के लिए समर्पित संस्था अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को हालही में दिव्यांगजनों हेतु प्रदान की गई सेवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है। ट्रस्ट सदैव ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा में स्थानीय प्रशासन तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रहा है। अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीकृत संस्था है, जो कि दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों जैसे आत्मकेंद्रित होना, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता वाले व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित है। ट्रस्ट द्वारा संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिक्षण संस्थानों में सीबीएसई का इंटर कॉलेज, आई.टी.आई एवं फॉर्मेसी कॉलेज अपना योगदान दे रहे हैं। समर कैम्प में आश्रयगृह के सभी कर्मचारी, विशेष शिक्षक और अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट के मैनेजर अनूप कुमार मिश्रा के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

दबंगो ने लगभग दो लाख के हुए काम पर चलाया जेसीबी, प्रधान ने थाना दिवस पर लगाई गुहार,हुआ वीडियो वायरल।

सनसनीखेज खबरो के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


दबंगो ने लगभग दो लाख के हुए काम पर चलाया जेसीबी, प्रधान ने थाना दिवस पर लगाई गुहार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.