प्रतापगढ़ – दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

0 178

दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट अद्वैत दशरथ तिवारी

प्रतापगढ़ ।विगत 19.09.2019 को दुष्कर्म के मामले में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 152/19 धारा 498, 506, 342, 364, 376डी, 120बी भादवि का अभियोग 08 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें से 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, एक अभियुक्त द्वारा मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है जबकि 03 अभियुक्तों की नामजदगी गलत पायी गयी है। अभियोग से सम्बन्धित फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू उर्फ त्रिभुवन सिंह नि0 पूरेजीत ऊसर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में थानाध्यक्ष हथिगवां श्री उदय त्रिपाठी मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के फूलमती बिसहिया के पास से अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र लल्लू उर्फ त्रिभुवन सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष है जिसके सम्बन्ध में विवेचना/विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.