महिला सहायक लोको पायलट को सम्मानित कर खिलाई मिठाई।

0 223

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जनपद सुल्तानपुर में महिला सहायक लोको पायलट को सम्मानित किया गया। ट्रेन की रवानगी से पहले साथी कर्मचारियों ने उन्हें मिठाई खिलाई फिर ट्रेन रवाना की गई। बताते चलें कि मुरादाबाद की रहने वाली रूमा पानव सुल्तानपुर जंक्शन पर सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। पिछले तीन वर्षों से वो लगातार अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक कर रही हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साथी कर्मचारी ट्रेन की रवानगी से पहले रूमा पानव के पास पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाई। सम्मान पाकर रूमा बेहद उत्साहित नजर आई।


ट्रेन रुकते ही जनपद की पहली महिला लोको पायलट को मिला सम्मान, क्या है पूरा वाकया देखे रिपोर्ट।

बाइट- रूमा पानव-सहायक लोको पायलट

वहीं साथियों ने उनकी हौसलाफजाई करते हुये कहा कि आज के समय मे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपना कार्य बखूबी अंजाम दे रही हैं। लिहाजा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उनके सहयोगी लोको पायलट अशोक कुमार ने बताया।


किसान बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया प्रेसवार्ता।अब गाँव के किसानों के बीच होगा खुलासा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.