सुलतानपुर-विश्व प्रसिद्ध कवि पंडित राम नरेश त्रिपाठी के पैतृक गांव में बंटा मास्क व सेनिटाइजर

0 188

https://youtu.be/qQqN5O6GghE
सुलतानपुर-विश्व प्रसिद्ध कवि पंडित राम नरेश त्रिपाठी के पैतृक गांव में बंटा मास्क व सेनिटाइजर

सुल्तानपुर

पिछले 25 मार्च से पूरे देश में शुरू हुआ लॉक डाउन का आज 35वां दिन है। प्रतिदिन की तरह आज मंगलवार को भी भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा लोगों को मास्क,सेनेटाइजर,साबुन और ग्लब्स दिया गया। साथ ही इसे जरूरतमंदों,गरीबों और असहायों तक पहुंचाने की अपील की गई।
सुबह आवास पर शुरू हुआ ये कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। सहयोगी राजेश पाण्डेय के जरिये विनोद सिंह के आवास पर सौरमऊ के शिवम मिश्रा,भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य चन्द्र प्रताप सिंह सहित कई लोगों को मास्क सेनेटाइजर देने के बाद नगर में पीरो सरैया की सुधा सिंह, अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह धीरू समेत कई लोगों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया।
इसके बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह के निर्देश पर राजेश पांडेय लम्भुआ विधानसभा के लिये रवाना हुये। जहां उन्होंने भाजपा जिला मंत्री जगदीश चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुनपुर के प्रवीण कुमार सिंह, प्रधान खजुरी सीताराम,समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों को मास्क,सेनेटाइजर,साबुन और जरूरत के अनुसार ग्लब्स उपलब्ध कराया गया।
वही पूर्व मंत्री के सहयोगी राजेश विश्व प्रसिद्ध कवि पंडित राम नरेश त्रिपाठी के आवास पर कोइरीपुर नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने उनके पौत्र पूर्व सभासद आशू तिवारी, अग्रहरि समाज के चौधरी संतोष अग्रहरि,भाजपा के जिला कार्य समिति के सदस्य समेत इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगो को मास्क सेनेटाइजर,साबुन और जरूरतमंदों को ग्लब्स सौंप कर इन सामानों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की ओर से लम्भुआ विधानसभा में चलाया गया अभियान

लम्भुआ विधान सभा में सम्भ्रांत नागरिकों,ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, समेत दर्जनों लोगों को दिया गया मास्क सेनेटाइजर और साबुन

मुख्य रूप से भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय,भाजपा जिला मंत्री जगदीश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को उपलब्ध कराया गया मास्क,सेनेटाइजर

लॉकडाउन के 35वें दिन भी जारी रहा सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये अभियान

सोमवार को 6500मास्क, 700 सेनेटाइजर, 600 साबुन और 100 बल्ब्स देकर गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील

Leave A Reply

Your email address will not be published.