#सुल्तानपुर-कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ।
सुल्तानपुर- 1971 में पाकिस्तान पर मिली विजय के उपलक्ष्य में आज सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान करीब 100 मीटर का तिरंगा लेकर कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जश्न मनाया।
वीओ- बताते चलें कि कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। इसी को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाये। नगर के कांग्रेस कार्यालय से करीब 100 मीटर का तिरंगा लेकर सैकडों कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इसके बाद ये सभी नगर के तिकोनिया पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे जहां इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेसियों ने कहा कि आज के ही दिन पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने के साथ साथ पाकिस्तान से ही बांग्लादेश का उदय हुआ था। इसी दिन को आज विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
बाइट- अभिषेक सिंह राणा-जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुल्तानपुर