- Advertisement -

यूपी/सुलतानपुर- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय व वृद्धाश्रम किया निरीक्षण

0 178

उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अंजू चैधरी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय व वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण।

- Advertisement -

सुलतानपुर 04 जनवरी/ उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग(दर्जा उपमंत्री स्तर) अंजू चैधरी द्वारा जनपद भ्रमण के दूसरे दिन आज जिला चिकित्सालय और वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के एस0एन0सी0यू0 वार्ड एवं 100 शैया विंग का निरीक्षण के दौरान जिला महिला चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी नवजात शिशुओं (कन्या प्रथम/द्वितीय प्रसव परिवार का साइज 02 बच्चे) का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन करवाना सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात मा0 उपाध्यक्ष द्वारा वृद्धा आश्रम (पयागीपुर) का भी निरीक्षण करने के उपरान्त यह पाया कि उक्त आश्रम प्रथम तल व द्वितीय तल पर संचालित है, अतिवृद्ध जनों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संस्था संचालक को निर्देशित किया गया कि द्वितीय मंजिल पर वृद्ध जनों को जीने पर चढ़ने व उतरने में असुविधा होती है तथा मुख्य सड़क मार्ग से काफी दूर है। ऐसी दशा में सड़क के नजदीक भूतल पर ही आश्रम संचालित किया जाये एवं आश्रम में रहने वाले पात्र प्रत्येक वृद्ध जनों को वृद्धा पेंशन से आच्छादित किया जाये। उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे। वृद्ध जनों को फल भी वितरण किया गया।
भ्रमण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रतिनिधि, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा सहित महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। ——————————————————

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.