- Advertisement -

यूपी/अमेठी-कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

0 367

यूपी/अमेठी-कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का प्रथम बार अमेठी आगमन कार्यकर्ताओ में दिखा जोश

- Advertisement -

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर जमीनी कार्यकर्ता का पार्टी में होगा सम्मान,अमेठी की धरती पर अमेठी में प्रथम आगमन प्रदेश अध्यक्ष का, स्वागत की तैयारी
अमेठी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव/ यू पी प्रभारी आदरणीया प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी- आदरणीयया प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन भव्य रुप से मनाने की तैयारी कर रहा है।

जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू विधायक मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे दिनांक 12 जनवरी 2020 को अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में लगभग 351 वरिष्ठ कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सम्मान समारोह का आयोजन किया है।जिसमें अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के अध्यक्ष बनने पर प्रथम अमेठी आगमन होगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघर्ष व सादगी के प्रतीक प्रदेश अध्यक्ष लल्लू जी के अमेठी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.