- Advertisement -

सुलतानपुर-जनपद में दिव्यांगजनों को चिन्हित व पुनरीक्षण सम्बन्धी हुई बैठक,दिये गए निर्देश

0 210

दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सम्बन्धी बैठक आयोजित

- Advertisement -

सुलतानपुर 04 जनवरी/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के दिशा निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2020 के आधार पर विधान सभाग निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर दिव्यांगों/दिव्यांग पेंशनर्स की सूची उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में अर्हर दिव्यांग मतदाताओं के श्रेणीवार चिन्हांकन एवं उनके नाम शामिल किये जाने के सम्बन्ध में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा दिव्यांगों/दिव्यांग पेंशनरों की सूची उपलब्ध करायी जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिव्यांगजनों को जारी प्रमाण पत्रों तथा उपरोक्त स्रोतों के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से भी दिव्यांगजनों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त करते हुए उसकी सूची ग्रामवार/क्षेत्रवार पृथक कर क्षेत्रीय बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————–
प्लेसमेन्ट/रोजगार मेला 7 जनवरी को

- Advertisement -

सुलतानपुर 04 जनवरी/प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर ने बताया कि 7 जनवरी को इस संस्थान में सिक्योर्ड सेक्योरिटी साॅल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 18 से 35 वर्ष आयु के व्यवसाय-इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्राॅनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रेक्टर एवं मैकेनिक मोटर से वर्ष-2017, 2018 एवं 2019 में आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिये कैम्पस प्लेसमेन्ट/रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के अप्रेन्टिस सेल में सम्पर्क कर अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठायें।
——————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.