- Advertisement -

यूपी/अमेठी-कांग्रेस पार्टी अब किसानों के दरवाजे पर,कांग्रेस किसान जन जागरण अभियान चलाया

0 175

यूपी/अमेठी-कांग्रेस पार्टी अब किसानों के दरवाजे पर,कांग्रेस किसान जन जागरण अभियान चलाया

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

पार्टी नेता अब किसानों की चौखट पर सरकार के किसानों की आय दूनी की खुल रही पोल कांग्रेस पार्टी ने तो गांव-गांव घर घर में लोगों से खूब वाहवाही मिल रही है।

- Advertisement -

किसानों को अब एहसास हुआ कि राजनीति से सब संभव है।उनके चेहरे पर मुस्कान साफ – साफ झलक रही हैं।अब कोई पूछने वाला है।ऐसी हालत में सब कुछ ठीक हो जाएगा।जो चिंता किसानों को खाए जा रही थी।अबकिसान जन जागरण अभियान लोगों को नई आशा की किरण के रूप में लोग सोच रहे हैं।पार्टी के नेताओं को भी गांवमें पहचान बनाने के लिए अच्छा मौका मिला है।उनकी झिझक जहाँ दूर हो रही है।तो वही आत्म विश्वास बढ रहा है।इस अभियान से सरकार की जुमले बाजी को पलीता लगना तय है।सरकार जहाँ बात सुनने को तैयार नहीं थी। वहीं दिल्ली के पानी,बिजली की सुविधा ने तो देश को नई राह पकडा दी।राष्ट्रबाद के नाम पर उझाल खा रही भारतीय जनता पार्टी की नीद हराम हो चुकी है।

कांग्रेस पार्टी के किसान जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।पार्टी के नेताओं के जत्थे गांव गांव,घर घर धूल में घूम रहे हैं।किसान के दरवाजे पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने पर भैचक्के हो जाते हैं।कौतूहल बस किसान पूछताछ करते हैं।कि कैसे आना हुआ।कांग्रेस के कार्यक्रम पर्यवेक्षक बिनोद मिश्र सहसा कह बैठते हैं।किसानों की समस्याओं और मांग सरकार से क्या है।यही लिखित फार्म पर लेने आया हूँ। बिजली,पानी की कमी है।किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए क्या दिक्कत हो रही है।किसान यह सुनकर बारी-बारी से समस्या लिखवाता है।अपनी मांगों को सरकार से पूरी करवाने के लिए लिखवाते है।

जिला कांग्रेस महामंत्री नरसिंह बहादुर सिंह,कांग्रेस सेवादल युवा जिलाध्यक्ष अमेठी अजित यादव,संग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला,सौरभ मिश्रा,कांग्रेस नेता डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने गांव गांव जागरूक करने में लगे हुए हैं।घर घर में लोगों की बात अब तिराहे,चौराहे पर शुरू हो चली है।ऐसे ही हाल रही तो किसान के दिन बदलाव होगे।

यह चर्चा भादर ब्लाक के तिराहे पर कपिल देव पाण्डेय के प्रतिष्ठान पर बैठे लोग कर रहे थे। टीकरमाफी बाजार में शिवनाथ तिवारी की दुकान पर नेताओं के जत्थे के पहुंचने पहुंचने पर कपिल पाण्डेय,महेंद्र सिंह,बिनय मिश्र से बात चीत शुरू हुई। परिचर्चा चली और लोगों के बातें सुन सरकार पर बहस हुई।लेकिन किसानों की आय दूनी होने के मुद्दे पर पर सरकार की जुमले बाजी पर लोगों ने खुलकर कहा कि किसी की सुनवाई नहीं है। काम करो लेकिन कोई भी अपेक्षा मत करो।यह कब तक चलेगा कांग्रेस पार्टी किसान के लिए ऐसा कार्यक्रम चलती रही।तो आने वाले दिनों में बदलाव को रोक पाना मुश्किल भरा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.