- Advertisement -

यूपी/अमेठी-जिले में कांग्रेस ने चलाया किसान जन जागरण अभियान

0 187

यूपी/अमेठी-जिले में कांग्रेस ने चलाया किसान जन जागरण अभियान

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

भेटुआ,भादर और संग्रामपुर के गांव में जन जागरण अभियान के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिनोद मिश्र (बिनय),अनिल शुक्ल, नरेन्द्र मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह, अनूप श्रीवास्तव,के नेतृत्व में किसानो के घर घर जन जागरण अभियान चलाया।और लोगों की समस्याओं को मांग को अपने अभियान में दर्ज की।

- Advertisement -

किसान रामदेव ने बताया कि बिजली का बिल अधिक आ रहा है।ओलावृष्टि,अति बृष्टि,सूखे के चलते फसल खराब हुई।लागत बढ़ती जा रही है और उत्पादन कम हो गया।किसान राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षा भी पूरी नहीं हुई और अब बेरोजगारी परेशान कर रही है।परिवार के पोषण में दिक्कत आ रही है।बीज,खाद,बिजली, मजदूरी,ट्रैक्टर का डीजल तेल को मंहगाई के चपेट में ले लिया है।

आज अमेठी के ग्रामसभा महराजपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सरकार की नाकामियों को किसानों ने खुद ही आपबीती सुनाई डाली।

इस मौके पर महराजपुर के बाबू बलदेव सिंह,कैलाश सिंह रामसमुझ,यादव जयराम बरनवाल,राजेश यादव,पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक शुक्ला आदि सभी लोगों की मौजूदगी में यह नुक्कड़ सभा समाप्ति हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.