- Advertisement -

सुलतानपुर-किसान गोष्ठी में जैविक खेती की दी गई जानकारी,नारायणपुर गाँव में कृषि विभाग व जय ज्ञान एग्री जंक्शन ने किसानों के साथ कि बैठक

0 121

किसान गोष्ठी में जैविक खेती की दी गई जानकारी

सुलतानपुर-किसान गोष्ठी में जैविक खेती की दी गई जानकारी,नारायणपुर गाँव में कृषि विभाग व जय ज्ञान एग्री जंक्शन ने किसानों के साथ कि बैठक
—————————————-
आज अखण्ड नगर विकास खण्ड के नारायणपुर गाँव में कृषि विभाग और जय ज्ञान एग्री जंक्शन उनुरखा के तत्वाधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए बताया कि किसान भाई अपने गाय के ग़ोबर और मूत्र का उपयोग जैविक खेती के लिए करके अपनी फसल की गुणवत्ता में सुधार कर उत्पाद की पौष्टिकता में सुधार ला सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र सुलतानपुर के वैज्ञानिक डॉ अतुल सिंह ने किसानों को फेरोमेन ट्रैप की जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई इस यंत्र का प्रयोग कर अंधाधुंध हो रहे रसायनों के प्रयोग से बच सकते हैं। कृषि सलाहकार जय प्रकाश श्रीवास्तव ने मौजूद किसानों को कृषि की सभी योजनओं की जानकारी दी। राजकीय बीज गोदाम प्रभारी अखण्ड नगर मनोज तिवारी ने किसानों को पी एम किसान और पी एम किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी देते हुए कहा कि जिन किसान भाइयों को इस योजना का लाभ न मिला हो और कोई गलती हुई हो तो वो सभी ब्लॉक अखण्ड नगर के कृषि विभाग के कार्यालय में अपने कागज ले आकार सुधार करा सकते हैं।
इस मौके पर कम्प्यूटर ऑपरेटर अखण्ड नगर श्याम नारायण मौर्या, पवन उपाध्याय, अखिलेश अग्रहरि(राहुल), राकेश मालवीय, एखलाक, अनूप दुबे समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।


*सुलतानपुर-BS4 वाहनों का कराएं पंजीयन,नही तो 31 मार्च के बाद पंजीयन संभव नहीं -ARTOविभाग*

- Advertisement -


*सुलतानपुर-अब PRD जवान भी संभाल रहे हैं जिम्मेदारी चाहे यातायात हो या हो बैंक की जिम्मेदारी,देखे रिपोर्ट*

 

 

 

 

 

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.