- Advertisement -

सुलतानपुर-जनता-दर्शन 2अपैल तक स्थगित,अपनी शिकायत/समस्या को दर्ज करा सकते है जिलाधिकारी कार्यालय के लैंडलाइन फोन नम्बर पर-DM

0 329

सुलतानपुर 19 मार्च/वर्तमान में covid-19 (कोरोना वाॅयरस) के संक्रमण से आम जन-मानस के बचाव/सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय में संचालित जनता-दर्शन को 02.04.2020 तक स्थगित किया गया है। उक्त अवधि में यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत/समस्या है, तो वह दूरभाष नम्बर 05362-240203 पर कार्यालय दिवस में (प्रातः 09ः30 से सायं 05.00 बजे तक) अपनी शिकयत/समस्या को दर्ज करा सकता है, जिसकी निगरानी जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्वयं की जायेगी।
उक्त के अतिरिक्त यदि किसी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति/गंभीर समस्या के सम्बन्ध में कोई सूचना देनी है। सम्बन्धित व्यक्ति की शिकायत/ समस्या का समाधान शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से करा दिया जायेगा।
————————————————————
जिला प्रशासन, सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.