- Advertisement -

सुलतानपुर-पलक ने जरूरतमंदों के लिए बिछाया पलक,गरीबों के बीच मे खुल कर कर रही हैं मदद, CMO/CMS समेत नगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस लाईन के R.I को 300 लीटर सेनेटाइजर कराया उपलब्ध

0 154

सुल्तानपुर

*बिना रुके अनवरत जारी है भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की समाजसेवा*

*बेटी पलक ने करीब 300 लीटर सेनेटाइजर कराया उपलब्ध*

*मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक को सौंपा सेनेटाइजर*

*नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल और पुलिस लाइन के आर आई इन्द्रसेन सिंह को सौंपा सेनेटाइजर*

- Advertisement -

सुलतानपुर-पलक ने जरूरतमंदों के लिए बिछाया पलक,गरीबों के बीच मे खुल कर कर रही हैं मदद, CMO/CMS समेत नगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस लाईन के R.I को 300 लीटर सेनेटाइजर कराया उपलब्ध

- Advertisement -

बताते चलें कि भाजपा नेता विनोद सिंह ने पूरे विश्व में महामारी के रूप में अपना विकराल रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को सुल्तानपुर में न फैलने के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ रखी है। 21 दिनों की घोषित इस लॉक डाउन में कभी मास्क तो कभी लंच पैकिट, कभी सेनेटाइजर तो कभी गरीबो को राशन बांट कर वे हर संभव मदद में जुटे हुये हैं। इसी कड़ी में जिले में सेनेटाइजर की बढ़ती क्राइसिस को देखते हुये उन्होंने करीब 1000 लीटर सेनेटाइजर की पुनः व्यवस्था करवाई है। आज रात उनकी सुपुत्री पलक सिंह द्वारा प्रतिनिधि राजेश पांडेय के साथ सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के शास्त्री नगर आवास पहुंची जहां नगर पालिका कर्मियों और वहां कार्यरत सफाई कर्मियों के लिये सेनेटाइजर उपलब्ध कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के पति और जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। वहां से सीधे वे जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ बी बी सिंह के घर पहुंची और उन्हें भी हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया। इसके बाद पलक पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पहुंची जहां उन्होंने आर आई इन्द्रसेन सिंह को सेनेटाइजर उपलब्ध कराया।इस दौरान इन्द्रसेन सिंह ने पलक के साथ साथ पूर्व मंत्री का आभार जताते हुये कहा कि इस सेनेटाइजर को पुलिस जवानों और उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इस महामारी में पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपने सेवा जिले वासियों को दे सकें। वहां से निकलने के बाद पलक कलेक्ट्रेट पहुंची जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी को उन्होंने हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया। शनिवार को पूर्व मंत्री की पुत्री पलक जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को सेनेटाइजर उपलब्ध करायेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.