- Advertisement -

सुलतानपुर-जनपद व मंडल की क्या है कोरोना की अपडेट खबर ,देखे पूरी रिपोर्ट

0 93

प्रेस विज्ञप्ति
सुलतानपुर 05 मई/अपर जिलाधिकारी (वि0/र0) उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश लाॅक डाउन है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद के अन्त्योदय मनरेगा मजदूरों/श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्रों में घुमन्तू प्रकृति के श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जनपद सुलतानपुर में 05 मई तक श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 6171 श्रमिकों में से 6145 व्यक्तियों को 61.45 लाख रू0, शहर में घुमन्तू प्रकृति का कार्य करने वाले 6861 श्रमिकों को 68.61 लाख रू0, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति जिनके भरण-पोषण की कोई सुविधा नहीं है, का चिन्हीकरण करके कुल 11048 व्यक्तियों को 110.48 लाख रू0 की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरित करायी गयी। जनपद के समस्त नागरिकों को राशन/ सब्जी/दूध आदि का डोर-टू-डोर डिलीवरी सुचारू रूप से कराया जा रहा है।
मेडिकल क्वांरटाइन में रखे गये 499 व्यक्तियों में से 413 व्यक्तियों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 86 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रों में 28824 व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र में 709 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में विभिन्न स्थलों पर कुल 87 आश्रय स्थल (शेल्टर होम) बनाये गये है, जिसमें चिकित्सीय/शौंचालय/बिस्तर/सैनिटाइजर /साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमें अब तक 899 व्यक्तियों को आश्रय स्थल में रखा गया था, जिसमें से 759 व्यक्तियों को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हें मुक्त किया जा चुका है, 141 व्यक्ति अभी भी आश्रय स्थलों में क्वारंटाइन है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद में कुल 121 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमें आज तक कुल 548317 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियों के मध्य किया गया है। जनपद में कोई भी व्यक्ति इस संकट की घड़ी में पका भोजन/ सूखा राशन से वंचित नहीं है। जनपद में कुल 447048 राशन कार्ड धारकों में से 240252 कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित किया गया है। निःशुल्क श्रेणी के कार्ड धारकों की (अन्त्योदय की संख्या सहित) कुल संख्या 257590 के सापेक्ष 104924 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित करा दिया गया है।
शासन की मंशानुसार जनपद में लाॅक डाउन प्रभावी रूप से लागू कराया जा रहा है तथा लाॅक डाउन का पालन न करने वाले 345 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 करायी गयी है, 121 वाहन सीज किये गये हैं तथा 738 यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 135 एफ0आई0आर0 तथा अब तक 365 गिरफ्तारी की गयी है। जनपद सुलतानपुर में कोरोना वायरस की जाॅच हेतु अब तक कुल 591 नमूना लिया गया, जिसमें से 555 नमूना की जाॅच प्राप्त हुई। 36 नमूनों की जाॅच रिपोर्ट आना शेष है। एल-1 हास्पिटल कुड़वार में कोरोना पाॅजीटिव मरीज जनपद अमेठी की एक जिसकी उम्र 28 वर्ष है और एक मरीज बाराबंकी की भर्ती है। इस प्रकार बाहर जनपद की कुल 02 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। जनपद अध्योध्या से भर्ती की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। ——————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.