- Advertisement -

सुलतानपुर-देर रात जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 107

प्रेस विज्ञप्ति

- Advertisement -

     सुलतानपुर 30 अप्रैल/ कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज जिला महिला चिकित्सालय सुलतानपुर में गर्भवती महिलाओं हेतु प्रसव व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसके अन्तर्गत उन्होंने पूर्व प्रसव कक्ष, प्रसव कक्ष एवं आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में साफ-सफाई, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि हर समय कम से कम 15 आॅक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता होनी चाहिये तथा अन्य  आवश्यक उपकरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने समस्त चिकित्साकर्मियों को प्रेरित कर उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डाॅ0 उर्मिला चैधरी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.