- Advertisement -

सुलतानपुर-उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और सम्भ्रांत लोगों को सौंपा गया मास्क व सेनेटाइजर

0 214

सुल्तानपुर-

लॉकडाउन के 52वें दिन भी जारी रहा भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान

- Advertisement -

सहयोगी राजेश पांडेय के द्वारा भाजपा नेताओं, प्रधान,पूर्व प्रधान,बीडीसी समेत दर्जनों सम्भ्रांत लोगों के जरिये गरीबों, जरूरतमंदों के लिये पहुंचाया जा रहा मास्क सेनेटाइजर

भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेता अच्छे लाल चौरसिया, सपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मौर्या, सहायक श्रमायुक्त नासिर खान, उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मण्डल मंत्री पंकज दूबे समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और सम्भ्रांत लोगों को सौंपा गया मास्क सेनेटाइजर

आज शुक्रवार को पी पी कमैचा, लम्भुआ और सुल्तानपुर शहर में करीब 4500 मास्क,400 शीशी सेनेटाइजर और जरूरतमंदों को 25 फेस शील्ड और 100 ग्लब्स कराया गया उपलब्ध

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा की देखरेख में शुरू किया था अभियान

देश में घोषित लॉकडाउन का आज 52वां दिन है।इस दौरान इसकी शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं और सामर्थ्यवान लोगों से गरीबों असहायों,निराश्रितों और जरूरतमंदों की मदद का आह्वाहन किया था, जिसको लेकर जिले के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह शुरुवात से ही सक्रिय नजर आए। हाल ये है कि अब तक 50 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) करीब 4 लाख मास्क, 11200 लीटर सेनेटाइजर, 80 हजार साबुन, 32 हजार पैकेट ग्लब्स, 500 फेस शील्ड के अलावा हज़ारों पैकेट राशन किट का वितरण करवा चुके हैं। इतना ही नही वे खुद, अपनी बेटी पलक सिंह, सहयोगी राजेश पांडेय सहित तमाम लोगों के जरिये कोरोना वायरस से बचाव और उसकी रोकथाम के लिये लगातार अपील भी करते नजर आ रहे हैं।

आज गुरुवार को भी उनके सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा आवास पर करीब आधा दर्जन लोगों को मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाजपा नेता अच्छे लाल चौरसिया, सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप मौर्या, लम्भुआ के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ राम अभिलाष तिवारी, चितावनपुर प्रधान राणा प्रताप सिंह, भेरौरा के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह, मनरेगा श्रमिकों को उपलब्ध कराने के लिये पी पी कमैचा विकास खण्ड के एपीओ मनरेगा नवीन मिश्रा, मरछे के प्रधान प्रतिनिधि रवीन्द्र सिंह, पूर्व बीडीसी भूलनराम निषाद, कोथरा के पूर्व बीडीसी पवन सिंह, कोथरा खुर्द के पूर्व प्रधान सतीश सिंह, धौरहरा के पूर्व प्रधान पंकज गुप्ता, कोथरा कला के पूर्व प्रधान रवींद्र प्रताप सिंह, घुरीपूर के प्रधान अमरनाथ सरोज समेत दर्जनों लोगों को गरीबों, जरूरतमंदों के लिये मास्क और सेनेटाइजर दिया गया।

इसके साथ ही छतौना कला के गयादीन निषाद, साहब लाल मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव,लौवा के रामेंद्र सिंह, बैती खुर्द के प्रधान मानसिंह ,छतौना खुर्द के सतीश सिंह, डॉ बब्बन, मल्हीपुर के पिंटू सिंह, छतौना खुर्द के सरपंच राय साहब सिंह, छतौना कला के प्रधान अमित श्रीवास्तव, साहपुर के विनोद प्रजापति, छतौना कला के उदयभान यादव, मरछे के दयाराम यादव समेत दर्जनों को मास्क सेनेटाइजर देकर उन्हें गरीबों जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई।

वहीं वापस सुल्तानपुर शहर में लौटने पर श्रमिकों के लिये श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त नासिर खान और उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मण्डल मंत्री पंकज दूबे को फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिये मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया

वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि कोविड 19 से बचना है तो सभी से सामाजिक दूरी बनाकर रहें। एक चीज पर उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना आप के पास कभी नही जाएगा जब तक आप उसके पास नही जायेंगे। लिहाजा घर पर रहें और सरकार द्वारा इस कोरोना वायरस को लेकर जो भी दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं उसका अच्छे तरीके से पालन करें। उन्होंने की अब तक सुल्तानपुर जिले में 14 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जो भी लोग बाहरी जिलों और प्रदेशों से अपने घरों पर आ रहे हैं उनसे प्रधान,सभासद, सम्भ्रांत नागरिकों के जरिये घरों में क्वारेन्टीन रहने का अनुरोध करें तभी हम आप सुरक्षित रहेंगे। अगर क्वारेन्टीन के दौरान उनमें इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो फौरन स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। घर पर रहें,सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.