- Advertisement -

फ़टाफ़ट ख़बरों में जिलाधिकारी ने कहाँ देखी किचन की हकीकत, किस बॉर्डर का किया निरीक्षण ,देखे ख़बरों में

0 69

https://youtu.be/hb2awRphIqc
फ़टाफ़ट ख़बरों में जिलाधिकारी ने कहाँ देखी किचन की हकीकत, किस बॉर्डर का किया निरीक्षण ,देखे ख़बरों में

सुलतानपुर news-1

- Advertisement -

सुलतानपुर की जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लाॅक डाउन के दौरान पुलिस बल के साथ नगर पालिका में पैदल भ्रमण कर लाॅक डाउन व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राहगीरों तथा नगरवासियों से सोशल डिस्टेन्सिंग, सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही अनावश्यक घर से बाहर न निकले हेतु आवाहन किया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कम्युनिटी किचन इसौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर दाल, चावल, रोटी, सब्जी बनी हुई पाया। जिलाधिकारी द्वारा किचन स्वच्छता पर संतोष व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अंजली सरोज को निर्देशित किया कि निरन्तर भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा खाना बनाने वाले सभी व्यक्ति अनिवार्यता मास्क का प्रयोग करें। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड बल्दीराय के जलगाॅव तिरहुत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय लगभग 50 श्रमिक तालाब खोदाई का कार्य करते पाये गये, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं। सभी श्रमिकों ने फेस मास्क लगाये हुए थे तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भी कर रहे थे। तालाब में जलकुम्भी की सफाई करवाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी बल्दीराय ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत तिरहुत में लगभग 20 तालाब खोदाई हेतु चिन्हित किये गये हैं।

- Advertisement -

News –2
जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने सोमवार को कम्युनिटी किचन सरैया माफी विकास खण्ड धनपतगंज का निरीक्षण किया। किचन की स्वच्छता एवं हरी सब्जियों व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का अवलोकन किया। किचन में पके हुए भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चखकर परखा तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। अवशेष लाभार्थियों के नाम, मोबाइल नम्बर दर्ज करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज संदीप सिंह को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह, तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

News-//3

     जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा विकास क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम पंचायत हेमनापुर का निरीक्षण किया गया। उ0प्र0 राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हेमनापुर में 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फेस मास्क तैयार किया जा रहा है। समूह द्वारा जिलाधिकारी को भेंट स्वरूप खादी के कपड़े से निर्मित डबल लेयर के 25 फेस मास्क भेंट किये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थ्री लेयर मास्क भी तैयार करने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह द्वारा सैनी ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को राशन किट तथा सेनेटाइजर का वितरण किया गया।  

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अंजली सरोज, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेन्द्र कुमार मिश्र तथा जिला मिशन प्रबन्धक नीरज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

News–4

जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा अमेठी, सुलतानपुर के इसौली बार्डर का निरीक्षण किया गया। उपलब्ध आवागमन पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के क्रियाशील मोबाइल नम्बर दर्ज करने के निर्देश दिये। व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अंजली सरोज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.