- Advertisement -

अमेठी-प्रियंका गांधी ने गुजरात सीमा क्षेत्र पर फंसे अमेठी क्षेत्र के 72 मजदूरों को भेजा घर

0 300

स्थान-यूपी/अमेठी
रिपोर्ट-चंदन दुबे
तारीख-03/05/2020

- Advertisement -

एंकर-कोविड-19 करोना महामारी आपातकाल में कांग्रेस की महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के 72 मजदूर जो राजस्थान के भरतपुर व अन्य गुजरात सीमा क्षेत्र पर लॉक डाऊन में फंसे थे, रविवार अपने निजी संसाधन सड़क मार्ग बस द्वारा अमेठी पहुंचाएं जिसकी जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव जुबेर खान ने अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को दिया।

- Advertisement -

अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित मनीषी महिला महाविद्यालय में 72 मजदूरों के चिकित्सीय परीक्षण के बाद भूखे मजदूरों को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दोपहर भोजन और नाश्ता कराया और उन्हें घर तक भेजने का सराहनीय कार्य किया 72 मजदूरो के घर वालों ने प्रियंका गांधी ,राहुल गांधी अमेठी कांग्रेस के प्रति आभार प्रकट किया अपने बीच में कई महीनों से फंसे मजदूरों को पाकर घरवालों में एक खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी को खूब सराहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.