- Advertisement -

अमेठी-उद्योग व्यापार मंडल अमेठी द्वारा रविवार को गरीब जरुरतमंद नागरिको को बांटी राहत सामग्री

0 294

स्थान-यूपी/अमेठी
रिपोर्ट-चंदन दुबे
तारीख-03/05/2020

- Advertisement -

एंकर-कोविड-19 के चलते उद्योग व्यापार मंडल अमेठी द्वारा रविवार को गरीब जरुरतमंद नागरिको को राहत सामग्री 100 राशन किट को वितरित किया गया।जिसमें नगर अमेठी एव निकटवर्ती ग्रामसभाओं के जरूरत मंद गरीब व्यक्तियों को दिया गया।यह वितरण का कार्य विगत 27 मार्च से अनवरत किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।

- Advertisement -

कोविड-19 के कारण पूरे देश में लॉक डाउन के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को अमेठी नगर के वार्ड नंबर 05, 09, 11 एव विद्यालय कोरेन्टीन सेंटर बनाये गए है। उन सभी जगह सैनिटाइजेसन कराया गया तथा 100 मास्क एव सेनेटाइजर भी बाटे गए।और युवा जिलाध्यक्ष संतोष मोदनवाल के नेतृत्व में आज अमेठी नगर में गौ माता को चारा भी खिलाया गया।और गौ माता की रक्षा हम लोगो को मिलकर करनी है।इस मौके पर मंडल महामंत्री जयप्रकाश लोहिया ,युवा जिलाध्यक्ष राहुल लोहिया ,
जिलाकोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल ,अमेठी नगर अध्यक्ष
संदीप कसौंधन ,प्रबंधक यूको बैंक अमेठी अनिल कुमार ,हिमांशू अग्रहारी ,नगर उपाध्यक्ष लवकुश मिश्र ,बच्चा जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.