सुलतानपुर-पलक सिंह पहुँची गुरुकुल एकेडमी,असहायों व जरूरतमंदों को बांटा राशन किट व मास्क
https://youtu.be/hL56L9iVCEc
सुलतानपुर-पलक सिंह पहुँची गुरुकुल एकेडमी,असहायों व जरूरतमंदों को बांटा राशन किट व मास्क
सुल्तानपुर
कोविड 19 नामक वैश्विक महामारी की मुसीबत की घड़ी में अनवरत जारी है भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान
बेटी पलक सिंह और सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये लोगों को उपलब्ध करा रहे राशन किट, मास्क,सेनेटाइजर, साबुन और ग्लब्स
भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं, प्रधानों,पूर्व प्रधानों,बीडीसी समेत सम्भ्रांत लोगों के जरिये गरीबों,असहायों और जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे सामान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल,जिले की सांसद मेनका संजय गांधी के निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा की देखरेख में शुरू किया था अभियान
विनोद सिंह द्वारा अब तक जिले भर में करीब 3 लाख 82 हजार मास्क, 76000 साबुन, 32 हजार ग्लब्स और 10 हजार 5 सौ लीटर सेनेटाइजर कराया का जा चुका है वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वाहन पर लॉकडाउन के 48वें दिन भी भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान लगातार जारी रहा।बेटी पलक सिंह और सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये गरीबों,असहायों और जरूरतमंदों को राशन किट, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर और जरूरतमंदों को ग्लब्स उपलब्ध कराने का सिलसिला अभी भी चल रहा है। इसी कड़ी में आज पलक सिंह और राजेश पांडेय द्वारा 140 राशन किट, करीब 3000 मास्क, 300 शीशी सेनेटाइजर और 200 डिटॉल साबुन का वितरण किया गया। शुरुवात आवास से हुई जहां आवास पर करीब आधा दर्जन लोगों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया।इसके बाद पलक सिंह , सहयोगी राजेश पांडेय के साथ सुल्तानपुर विधानसभा के धनपतगंज स्थित गुरुकुल एकेडमी पहुंचीं जहां पर असहायों व जरूरतमंदों को राशन किट, मास्क और डिटॉल साबुन दिया और जनता से कोरोना वायरस से बचाव और उनकी रोकथाम के लिये जागरूक किया गया।