- Advertisement -

सुलतानपुर-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के निर्देश पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मदद करने का उठाया हैं बीड़ा

0 256

सुल्तानपुर-

गरीबों असहायों और जरूरतमंदों के लिये जारी है भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान

- Advertisement -

लॉक डाउन के 43वें दिन भी सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये दोस्तपुर प्रमुख प्रातेश सिंह बंटी के साथ मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और ग्लब्स का कराया जा रहा वितरण

- Advertisement -

दोस्तपुर पूर्व चेयरमैन मिथलेश मिश्र मुन्ना, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परिक्रमा सिंह, मंडल महामंत्री रत्नेश तिवारी, संभ्रात नागरिकों,वर्तमान एवं पूर्व प्रधान,बीडीसी समेत दर्जनों लोगों के जरिये पहुंचाई जा रही मदद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, एवं संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर विनोद सिंह ने मदद करने का उठाया बीड़ा

                    भाजपा नेता  एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा  सुल्तानपुर में वैश्विक महामारी कोविड 19 से लोगों को बचाव और रोकथाम का सिलसिला लॉकडाउन के 43वें दिन भी जारी है। इसी कड़ी में आज सहयोगी राजेश पांडेय के जरिये आवास पर करीब आधा दर्जन लोगों को मास्क,सेनेटाइजर,साबुन और ग्लब्स उपलब्ध कराकर गरीबों असहायों और जरूरतमंदों में वितरित करने की अपील की गई। 

वही यहां से निकलने के बाद दोस्तपुर के पूर्व चेयरमैन मिथलेश मिश्र मुन्ना, अहिवरनपुर प्रधान राकेश सिंह, सेमरी स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक दिनेश सिंह, विरैता बीडीसी गौतम वर्मा, कटरा चुग्घूपुर बीडीसी बलराज वर्मा, हालापुर प्रधान माले शुक्ल, पहाड़पुर पूर्व प्रधान पोले सिंह, हड़ई पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह, बनी बीडीसी पंकज सिंह, समाजसेवी पंकज सिंह, शेरखानपुर प्रधान पप्पू, खालिसपुर के पूर्व बीडीसी पप्पू सिंह, खालिसपुर के कोटेदार हरेंद्र सिंह, शैलखा प्रधान, गोसैसिंहपुर के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार सिंह, के साथ साथ भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परिक्रमा सिंह, जयसिंहपुर के मण्डल महामंत्री रत्नेभ तिवारी दर्जनों लोगों को मास्क, सेनेटाइजर,साबुन और ग्लब्स उपलब्ध कराया गया और लोगों से इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई।

वहीं आज बुद्धवार को करीब 3500 मास्क, 300 सेनेटाइजर, 500 साबुन और जरूरतमंदों के लिए 100 ग्लब्स उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिये सतर्कता और सामाजिक दूरी बेहद आवश्यक है। जितना हम बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे उतना ही इस कोरोना वायरस से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी यूरोपीय देशों में तमाम सुविधाओं के बावजूद हालात सामान्य नही हैं। इसलिये इस वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करिये और खुद जागरूक रहिये। अगर घर ने निकलना आवश्यक न हो तो बिल्कुल न निकलिये। घर में रहकर ही हम इस बीमारी को अपने से दूर भगा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.