- Advertisement -

सुलतानपुर-विभिन्न प्रदेशों में फंसे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाने के लिए सांसद की सार्थक पहल

0 148

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने लाॅकडाउन के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाने के लिए सार्थक पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ( ग्रह ) अवनीश कुमार अवस्थी और जिलाधिकारी सुलतानपुर सी. इन्दुमती व प्रतिनिधि रणजीत कुमार से फोन पर वार्ता की है।सांसद की पहल पर दूसरे प्रदेशों में फंसे जिले वासियों की जल्द वापसी की संभावना को पंख लग सकते है।

- Advertisement -

सांसद मेनका संजय गांधी के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि शनिवार को सांसद मेनका संजय गांधी ने लाॅकडाउन के कारण महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में फंसे संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाने के उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव ( ग्रह ) अवनीश कुमार अवस्थी से फोन पर वार्ता की। इस दौरान सांसद ने अवगत कराया कि महाराष्ट्र के मुम्बई सहित कई जनपदों तथा पंजाब, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में सुलतानपुर जनपद के काफी लोग फंसे हुए हैं। शासन स्तर पर उनको लाने के लिए उचित पहल व व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिये।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ग्रह अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी को आश्वस्त किया कि सरकार बाहर फंसे प्रदेश वासियों के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र के मुम्बई सहित अन्य प्रदेशों में फंसे सुलतानपुर जिले के लोगों को जल्द ही लाने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सांसद मेनका संजय गांधी ने जिलाधिकारी सी.इन्दुमती से भी फोन पर वार्ता कर जिले वासियों की वापसी के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा। सांसद मेनका संजय गांधी ने प्रतिनिधि रणजीत कुमार से भी फोन पर वार्ता कर जिलाधिकारी से मिलकर संसदीय क्षेत्र के बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए वार्ता करने को कहा। सांसद की पहल का जिलेवासियों ने स्वागत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.