- Advertisement -

सुलतानपुर-कांग्रेसियों ने किया 2 घंटे का मौन सत्याग्रह।

0 240

सुल्तानपुर-

कांग्रेसियों ने किया 2 घंटे का मौन सत्याग्रह

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह

- Advertisement -

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में करीब 2 दर्जन कांग्रेसी बैठे सत्याग्रह पर

नगर के सुपर मार्केट स्थित गांधी पार्क में बैठे कांग्रेसी

आज दिनांक 13 जून 2020 को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर द्वारा सुपरमार्केट स्थित गांधी पार्क में सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुए गांधीवादी तरीके से किया गया एक दिवसीय मौन सत्याग्रह ।
जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है , मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए आज प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।
आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।
युंका अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दमन के खिलाफ हम दुगने जोश व उत्साह के साथ जनसेवा का कार्य कर रहे है और प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा जी के नेतृत्व में जिले में लगभग 10000 श्रमिकों और गरीबों को भोजन वितरण किया गया पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम ने सरकार से मांग की अविलंब 10000 Rs सभी गरीबों के खाते में तत्काल भुगतान किया जाए । इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत मिश्र , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ओ पी चौधरी , लाल पद्माकर सिंह , तेज बहादुर पाठक , पूर्व प्रमुख विजय पाल , NSUI अध्यक्ष मानस तिवारी ,नौशाद हुसैन खान बाबा, ओम प्रकाश चौटाला , आर . बी. पांडेय , रंजीत सलूजा , आशिक हुसैन रिज़वी , नफ़ीस फारूकी , बलराम तिवारी , मनोज तिवारी , देवेंद्र तिवारी ,राजेश तिवारी , फ़िरोज़ अहमद, सिराज भोला , जनार्दन शुक्ल , हौसला भीम , राजदेव शुक्ला , अभिषेक शर्मा , कंचन सिंह , उर्मिला उपाध्याय , विजय उपाध्याय , शिवम मिश्र , ज़मा खान , प्रेम भारती , कमर खान , विनोद राणा , समरजीत यादव , पवन मिश्र नन्हे , माणिक चंद , शक्ति तिवारी , अभिषेक तिवारी , वसीम घोसी , हसनैन आलम, इंतजार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.