- Advertisement -

सुलतानपुर-जिले की एक – एक बूथ समितियों को सक्रिय कर व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ना ही लक्ष्य-भाजपा

0 173

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जून माह की कामकाजी वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी के संचालन में संपन्न हुई। जिले की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के मंत्री अमरपाल मौर्या ने संबोधित किया। जिले की वर्चुअल बैठक में प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद मेनका संजय गांधी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र , काशी क्षेत्र कोषाध्यक्ष मोहितोश नारायण सिंह, विधायक सूर्यभान व सीताराम वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारीगण , मण्डल अध्यक्ष गण , मोर्चा के अध्यक्षगण शामिल हुए।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भाजपा के मंत्री अमरपाल मौर्या ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की रीढ़ को गांव तक मजबूत करना है।जिले की एक – एक बूथ समितियों को सक्रिय कर व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ना है। भाजपा समाज के हर क्षेत्र में सहभागी बने ऐसी रणनीति बनाकर काम करना होगा। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या ने जून माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए भाजपा द्वारा किये गये सेवा कार्य व संपर्क अभियान की सराहना की।श्री मौर्या ने भाजपा की वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से 5 विन्दुओं पर फोकस किया। उन्होंने बताया की 24 जून को अपराह्न 5 बजे से 6 बजे तक काशी क्षेत्र की वर्चुअल जन-संवाद रैली होनी है जिसको भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। इस रैली में पूरी ताकत व संसाधन को झोकते हुए भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ताओं व विभिन्न समाजिक क्षेत्र के लोगों को जोड़ना है।इसके लिए उन्होंने हर स्तर पर आई टी की टीम बनाने के लिए कहा।

- Advertisement -

दूसरा फोकस प्रवासी कुशल श्रमिकों व कोटा, दिल्ली आदि से लाये गये छात्रों की सूची संकलन करने पर रहा।उन्होंने कहा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सूंची उपलब्ध होने के बाद उन सभी लोगों से संपर्क व संवाद स्थापित कर उनसे पारिवारिक संबंध बनाये। कुशल श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर उनके योग्यतानुसार मदद कर रोजगार की चिंता करे। तीसरा फोकस 21 जून योग दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से वृहद कार्यक्रम आयोजित करने पर रहा। श्री मौर्या ने कहा इस वर्चुअल योग दिवस कार्यक्रम को सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के माध्यम से सफल बनाये।चौथा फोकस 23 जून डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने पर रहा। पांचवा फोकस गोरखपुर- फैजाबाद क्षेत्र शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी व भाजपा द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाने पर रहा। श्री मौर्या ने कहा सुलतानपुर को आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत व संसाधन झोकने होंगे।

- Advertisement -

सांसद मेनका संजय गांधी ने लाॅकडाउन के दौरान अपने द्वारा किये गये सेवा कार्यो की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मै दिल्ली में रहकर पूरे देश में अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के खाने – पीने व सकुशल घर पहुँचाने में मदद की। संसदीय क्षेत्र के सभी बूथों पर संगठन के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंदो की सूची बनाकर नमों राशन किट उपलब्ध करायी। रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन व बच्चों को दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की। वही सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह व सदर विधायक सीताराम वर्मा ने भी अपने सेवा कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

वर्चुअल बैठक को काशी क्षेत्र कोषाध्यक्ष मोहितोश नारायण सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पूरे संगठन को आने वाले कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर सफल किया जायेगा।उन्होंने सांसद मेनका संजय गांधी व मुख्य अतिथि अमर पाल मौर्या सहित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।भाजपा के जिला महामंत्री व जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने जून माह में हुए सेवा कार्यो व परिवार संपर्क अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न मोर्चों के माध्यम से 98140 मास्क 5020 सेनेटरी पैड व 6063 सैनेटाइजर बांटा गया।परिवार संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्त्ता ने 1 लाख 83 हजार 599 परिवारों से संपर्क स्थापित कर पीएम मोदी का संदेश पत्र दिया। सुशील त्रिपाठी ने बताया कि परिवार संपर्क अभियान को 20 जून तक बढ़ा दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज जून माह की कामकाजी वर्चुअल जिला बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एमपी सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, रामभवन मिश्रा, आलोक कुमार आर्या, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, भावना सिंह, शिवाकांत मिश्र,प्रीति प्रकाश, संजय सिंह सोमवंशी, सुनील वर्मा, दिनेश चौरसिया, आशीष सिंह रानू, संदीप सिंह, राजेश सिंह, विवेक सिंह, मनोज मौर्या, शशिकान्त पांडे, अनीता पांडे रामेन्द्र प्रताप सिंह, बबिता तिवारी, काली सहाय पाठक, अजादार हुसैन सहित मण्डल अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.