- Advertisement -

सुलतानपुर-गरीब बस्तियों में महाअभियान चलाकर बाटेगी मास्क , सैनेटाइजर , सेनेटरी पैड व 10 हजार साबुन

0 122

भारतीय जनता पार्टी कोरोना वायरस से बचाव के लिए विभिन्न मोर्चों के माध्यम से जिले की 1000 गरीब बस्तियों में महाअभियान चलाकर बाटेगी 2 लाख मास्क , 50 हजार सैनेटाइजर , 20 हजार सेनेटरी पैड व 10 हजार साबुन

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लाॅकडाउन के दौरान सुदूर प्रांतो से आ रहे प्रवासी भाइयों को लगातार 18 दिनों तक भोजन पानी व जलपान की मुहिम चलाने के बाद अब कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सुदूर क्षेत्रों तक फेस मास्क, हैंड सैनेटाइजर, साबुन व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण का महा अभियान चला रही है।

- Advertisement -

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए.वर्मा ने पार्टी के जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी को जिला कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है।वही कादीपुर के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी महामंत्री घनश्याम चौहान, सदर विधानसभा आनन्द द्विवेदी, इसौली प्रदीप शुक्ला, लंभुआ विजय त्रिपाठी एवं सुलतानपुर विधानसभा के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी आशीष सिंह रानू को सौंपी गयी है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश को जिला मानिटरिंग प्रमुख बनाया गया है।

- Advertisement -

भाजपा के जिला महामंत्री व जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे महाअभियान के दौरान भाजपा के छः मोर्चो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले की 1000 गरीब बस्तियों में पार्टी द्वारा भेजे गए 2 लाख फेस मास्क, 50 हजार सैनेटाइजर, 20 हजार सेनेटरी पैड व 10 हजार पीस साबुन का वितरण करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अगुवाई एवं जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी की उपस्थित में आज फेस मास्क, सैनेटाइजर, सेनेटरी पैड व साबुन को भाजपा के संगठनात्मक 26 मण्डलों में भेजा गया। वहा से सेक्टर संयोजको को तथा सेक्टर संयोजको के माध्यम से कोरोना वायरस बचाव सामग्री को बूथों पर उपलब्ध कराया जायेगा।भाजपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के सौजन्य से सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा को 7500 फेस मास्क , 500 शीशी सैनेटाइजर व 900 पीस डिटाल साबुन लोगों को बांटने के लिए सौपा।

रघुवंशी ने आगे बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में मोर्चा के जिला महामंत्री प्रिंस सिंह , प्रवीण मिश्रा ,अभिनव सिंह, सुनील यादव , गौरव मौर्य , हरिओम अग्रहरि , सोनू महाराज , अभिमन्यु श्रीवास्तव ,राकेश वर्मा , विवेक सिंह , मोहित तिवारी , अमरपाल सिंह , दिनेश सिंह एवं अशुतोष अग्रहरि आदि ने धर्मदासपुर , बहरौली, सैफुल्लाहगंज , प्रतापपुर कमैचा ,राजपट्टी , उतमानपुर , कोल्हुआपुर ,जयदत्त का पुरवा सहित 20 गाँव मे 3000 मास्क और 600 सेनेटाइजर का वितरण किया .

वही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबिता तिवारी ने आज इसौली विधानसभा के बल्दीराय , कुड़वार, पीपरगांव एवं धनपतगंज मंडल के एक दर्जन से अधिक गांवों में 1000 मास्क, 200 सैनेटाइजर एवं 500 पैकेट सेनेटरी पैड का वितरण किया।इस दौरान राधिका तिवारी , प्रदीप पांडेय ,जग प्रसाद वर्मा , सुनीता पाठक , सरोज तिवारी, सरस्वती कोरी, प्रियंका तिवारी,पंचदेव तिवारी , गिरजा नंद दुबे , विशाल जायसवाल, शिवम पांडेय , विपिन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

वही किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष काली सहाय पाठक ने ग्राम ईशीपुर मंडल पी. पी.कमैचा मण्डल के ईशीपुर गांव में बूथ अध्यक्ष वृजेश मिश्र के साथ मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजित राम वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजादार हुसैन अपनी टीम के साथ कोरोना वायरस बचाव सामग्री बांटने के महाअभियान की मुहिम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ साथ गांव गांव में गरीब व जरूरतमंदो को फेस मास्क, सैनेटाइजर व साबुन उपलब्ध कराने में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.