- Advertisement -
यूपी/अमेठी-उद्योग व्यापार मंडल अमेठी द्वारा अयोध्या नगर बाजार का किया गया गठन
चंदन दुबे की रिपोर्ट
- Advertisement -
खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी से हैं जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी द्वारा अयोध्या नगर बाजार का गठन किया गया।
- Advertisement -
इसमें योगेंद्र सिंह को अध्यक्ष व शिखर मौर्य को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।वहीं पीपरपुर बाजार का भी गठन किया गया।जिसमें ओमप्रकाश सिंह को पीपरपुर बाजार का अध्यक्ष एवं हिमांशु उपाध्याय को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
ओम प्रकाश सिंह अध्यक्ष पीपरपुर बाजार ने बताया कि जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हरि शंकर जायसवाल ने मुझे पीपरपुर बाजार का अध्यक्ष मनोनीत किया है।उनके द्वारा व्यापारी हितो में दिए गए दिशा निर्देशों का हम पालन करेंगे और व्यापारी हितो में सदैव तत्पर रहेगें।
वही इस मौके पर जिला संगठन मंत्री संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवचंद्र सिंह मुन्ना,जिला कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी राज कुमार जायसवाल,युवा जिला संगठन मंत्री हिमांशु अग्रहरी एवं टीकरमाफी बाजार की अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाओं सहित बधाई दी।