- Advertisement -
यूपी/अमेठी-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर ब्लाक शाहगढ़ में माल्यार्पण कर मनाया क्रांति दिवस
चंदन दुबे की रिपोर्ट
- Advertisement -
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को किया गया सम्मानित
- Advertisement -
कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर व अमेठी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की देखरेख में भारत छोड़ो आंदोलन जिसे क्रांति दिवस के रूप में कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों द्वारा पूर्व में मनाया गया था उसी को दृष्टिगत रखते हुए अमेठी जिले के शाहगढ़ ब्लॉक के वीर रामपुर ग्राम सभा के दुबेपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरेंद्र प्रताप उर्फ प्रताप नारायण दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।
आपको बताते चलें कि पूर्व में अमेठी सांसद रहे राहुल गांधी ने प्रताप नारायण दुबे की स्मारक का अनावरण 2010 में किया गया था।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरेंद्र प्रताप उर्फ प्रताप नारायण दुबे के पुत्र अशोक कुमार द्विवेदी वा अंजनी कुमार द्विवेदी को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह व सेवा दल के जिला अध्यक्ष रामबरन कश्यप के द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को मास्क का वितरण भी किया गया और कोरोनावायरस से बचने के उपाय व सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन को पालन करने का दिशा निर्देश भी दिया गया।