- Advertisement -
यूपी/अमेठी-कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू,दो ब्लाक में हुई कार्यकर्ता की मीटिंग
चंदन दुबे की रिपोर्ट
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र अमेठी में ब्लॉक भादर व संग्रामपुर से संगठन पुनर्गठन का कार्य प्रारंभ हो गया है।जिसमें ब्लाक न्याय पंचायत तथा ग्राम सभा हुआ बूथ स्तर तक कमेटी का गठन होना है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी ताकि चुनाव के साथ साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके कांग्रेस दबे कुचले शोषितो की आवाज उठा कर उन्हें उनका हक दिलाएगी।
- Advertisement -
बैठक को संबोधित करते हुए शत्रोहन सिंह ने कहा कि आजकल मीडिया पर सिर्फ रिया ही दिख रही है और यूरिया गायब है जबकि इस समय रिया की जगह किसानों को यूरिया की जरूरत है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अमेठी रायबरेली प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है।
बैठक के अंत में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राजीव सिंह,डॉ अरविंद चतुर्वेदी,देवेंद्र सिंह गप्पू, सुनील सिंह ,प्रशांत त्रिपाठी ,सुनील बहादुर सिंह,राम सजीवन दुबे,अशोक सिंह हिटलर,रोहित सिंह,सुरेश शुक्ला, हीरामणि कनौजिया,बलिराम वर्मा, दिलीप तिवारी,रामबन कश्यप,सौरभ मिश्रा,मोहम्मद ताहिर फारुकी,इंद्र प्रसाद माली,देवनारायण वर्मा,रामफेर सिंह,शिवेंद्र विक्रम सिंह,लोहा सिंह, सिंह,सहदेव सिंह कसारा,सुभाष सिंह,पिंटू दुबे,अमरेंद्र सिंह और बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।