- Advertisement -
यूपी/अमेठी-संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र अमेठी के ब्लॉक तिलोई व सिंहपुर में बैठक संपन्न
चंदन दुबे की रिपोर्ट
- Advertisement -
जिसमें कार्यकर्ताओं ने सशक्त ब्लॉक संगठन संबंधी अपनी अपनी बातें व सुझाव रखे
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सशक्त संगठन को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक बताया! किसान विरोधी काले कानून का विस्तार से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कानून से किसानों की स्थिति अत्यंत खराब हो जाएगी कारपोरेट जगत, बड़े उद्योगपतियों/कंपनियों के तले किसान दबकर बर्बाद हो जाएगा।
सिंघल ने कहा कि जन विरोधी प्रत्येक नीतियों का विरोध करते हुए कांग्रेस आमजन की लड़ाई लड़ेगी, चाहे वह युवाओं का मामला हो, महिलाओं के विरुद्ध अपराध का मामला हो अथवा कानून व्यवस्था कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ेगी।
- Advertisement -
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अमेठी रायबरेली प्रभारी फरहान वारसी ने कहा की मजबूत संगठन तैयार कर कांग्रेस,सरकार की तानाशाही का पुरजोर विरोध करेगी। श्रम और सेवा के साथ कांग्रेस सभी को उनका हक दिलाएगी।जन विरोधी नीतियों से सभी परेशान हैं कांग्रेस ही समाधान देगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिंघल और प्रदेश सचिव फरहान वारसी के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में उप जिलाधिकारी तिलोई को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह, राजीव सिंह महासचिव मोहम्मद मुबीन चंदन, राकेश मिश्रा प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी सेवादल जिला अध्यक्ष रामबरन कश्यप युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी वरिष्ठ नेता ददन सिंह, चौधरी फवाद हुसैन, लालप्रताप सिंह, अब्दुल लतीफ, रमजान, गोपी बाजपेई राम प्रसाद गुप्ता, रामकरण शुक्ला, सुंदरलाल जायसवाल, शिवबजरंग सिंह, सूर्यमणि ओझा, परमानंद मिश्रा, कमलेश अग्निहोत्री, मो. इकबाल, अकबर अंसारी, शिवमूरत शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, श्रीपाल, इंद्रप्रसाद श्रीमाली इत्यादि उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता तिलोई में दद्दन सिंह व सिंहपुर में चौधरी वहाज ने की।
यह जानकारी कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने दी है!