- Advertisement -
यूपी/अमेठी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस में दरिंदगी व क्रूरतम हत्या की शिकार बेटी को न्याय के लिए प्रतीकात्मक धरना व प्रदर्शन
चंदन दुबे की रिपोर्ट
- Advertisement -
हाथरस में हुई क्रूरतम हत्या और दरिंदगी की शिकार बेटी को न्याय मिले इसके लिए आज दिनांक 04 अक्टूबर 2020 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में प्रतीकात्मक धरना एवं प्रदर्शन किया।
- Advertisement -
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मार्गदर्शन में जिला अधिकारी हाथरस को बर्खास्त करने एवं पीड़िता को न्याय मिले इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो, इन दो प्रमुख मांगों को लेकर के कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलनरत रहे।
विदित हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और प्रियंका जी जिस तरह कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए द्रुतगति से उतर पड़ी, अपने नेता की जांबाज शैली से कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साहित हैं।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अवनीश मिश्र सेनानी, अनुज त्रिपाठी, पवन शुक्ला, सोनू सिंह, अच्छेलाल सिंह, शशिकांत साहू, धर्मपाल शर्मा, सौरभ सिंह,राजीव त्रिपाठी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।