- Advertisement -

KDNEWS/अमेठी-हो रही किसानों की समस्या पर कांग्रेस पार्टी ने उपवास रख कर मनाया राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

0 374

यूपी/अमेठी-किसानों की समस्या को लेकर मनाया गई राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

किसानों की समस्या को लेकर मनाया गई राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शान्ति तरीके से मनाया गया।जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने महात्मा गांधी,लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर प्रदेश की गिरती कानून ब्यवस्था,किशोरी के साथ दुष्कर्म, को कांग्रेस नेताओं ने “सत्याग्रह के साथ ही साथ उपवास” कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवास के दौरान ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम,’ ईश्वर आला तेरे नाम ‘सबको सम्पति दे भगवान,के भजन हुईं।

- Advertisement -

कांग्रेस कार्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव,सचिव पार्टी प्रवक्ता डॉ अरविन्द चतुर्वेदी के साथ कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सकील ईदरीशी,आदि मौजूद रहे।

अमेठी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी,लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्लाक गौरीगंज,शाहगढ,जामो, मुसाफिरखाना,बाजार शुकुल, सिंहपुर,तिलोई बहादुरपुर,भेटुआ, भादर,अमेठी,आदि में सत्याग्रह के साथ उपवास कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए। सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर बैठे।जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल सहित दर्जनों लोगों गिरफ्तार किए गए।हाथरस और बलरामपुर जिले में किशोरी के दुष्कर्म को लेकर नेता अन्दोलित दिखे।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नारे लगे। संघर्ष करो हम साथ है।

अमेठी के महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेस नेता एआईसीसी सदस्य प्रेम नारायण त्रिपाठी के अगुवाई में किया गया।इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा सगरा तिराहा, ब्लाक तिराहे पर डां भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।प्रत्येक ब्लाक में संगठन प्रभारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

वही संग्रामपुर ब्लाक में राजीव सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया जयंत्री।और लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया गया।विवेकानंद पाठक महासचिव उत्तरप्रदेश प्रभारी अवध जोन, राजीव सिंह, विनोद मिश्र, सुरेश शुक्ल, जियालाल कोरी, शिवेन्द्र सिंह, लोहा सिंह,राजा सिंह, सभाजीत शुक्ल, विनोद मिश्र बलराम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।सभी उपवास में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.