- Advertisement -

KDNEWS/सुलतानपुर-जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल का किया गया निरीक्षण।

0 261

जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल का किया गया निरीक्षण।

- Advertisement -

       सुलतानपुर 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा बुधवार को चीनी मिल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रधान प्रबन्धक सहायक अभियन्ता एवं रसायनविद उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा विधिवत मिल के प्रत्येक यूनिटों को देखा गया एवं उनके कार्य के बारे में प्रधान प्रबन्धक द्वारा जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
        जिलाधिकारी द्वारा मिल में 02 केन कांटा लगा हुआ पाया गया। जिसकी क्षमता 25 टन प्रत्येक की है। उन्होंने केन कैरियर का भी निरीक्षण किया, जिसमें गन्ने के कैरी करने हेतु एक केन कैशियर हैं। उन्होंने सिकेण्डरी केन कैरियर, मिल के प्रत्येक में 03 रोलर लगे हुए हैं। इस प्रकार कुल 12 रोलर इन मिलों से गन्ने के जूस निकाला जाता है। 
       निरीक्षण के दौरान वैगास एलीवेटर, ब्वायलर, रिटर्न बैगास कैरियर, मिल टरबाइन, पावर टरबाइन, जूस तौल टंकी, पानी तौल टंकी, जूस हीटर, जूस सल्फाइटर, डोर जूस, बैकूम फिल्टर, चूना स्टेशन, सल्फर भट्टी, क्वाड, पैन क्वाड डोर, क्रिस्टलाइजर, हापर मशीन, ग्रेडर आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल से ली। 

निरीक्षण के दौरान मुख्य बिन्दुओं जैसे रिपेयर/मरम्मत का कार्य इस वर्ष देरी से हुई टेण्डर प्रक्रिया की वजह से एवं देरी से सामान आने के कारण लगभग 52 प्रतिशत कार्य हुआ है। घनाभाव भी एक मुख्य कारण है। कर्मचारियों के 21 माह से बकाया वेतन के बारे में डीएम द्वारा विचारमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये। चीनी के दोनों गोदामों की छत की सीटे अत्यन्त जर्जर है बरसात का पानी टपकता है। घनाभाव के कारण सीट बदली नहीं जा पा रही है, जिसके लिये भी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.