- Advertisement -

प्रतापगढ़-पत्नी ने नशे का विरोध किया तो युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

0 298

पत्नी ने नशे का विरोध किया तो युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान


रिपोर्ट अद्वैत दशरथ तिवारी

- Advertisement -

- Advertisement -


प्रतापगढ़ ।। अंतू थाना क्षेत्र के दादूपुर रनसिंह निवासी 45 वर्षीय एक युवक ने पत्नी के द्वारा नशे का विरोध करने पर हुए विवाद के चलते घर में ही बास की बल्ली से लटक कर अपनी जान दे दीl
जानकारी के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र के दादूपुर रन सिंह निवासी अरविंद कुमार वर्मा 45 वर्ष घर पर ही रहकर खेती बारी का कार्य करता था। उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उल्टे वह नशे का भी आदी था। जिसके चलते आए दिन पति पत्नी के बीच वाद विवाद होता रहता था ।कल भी अरविंद कुमार वर्मा नशा करके देर शाम घर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध किया इसी बात पर लेकर दोनों में कुछ वाद विवाद भी हुआ। जिसके बाद अरविंद कुमार वर्मा अपने घर के छप्पर के कमरे में सोने चले गए तथा रात में ही छप्पर के बांस की बल्ली में दुपट्टा से लटक कर अपनी जान दे दी । सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो उनकी पत्नी तथा उनके वृद्ध पिता उन्हें जगाने कमरे में गए तो वह फांसी पर लटके हुए थे। परिजनों द्वारा रोने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े तथा अरविंद वर्मा को नीचे उतारा ।लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।सूचना पर थाना अध्यक्ष अंतू रतनलाल कनौजिया भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के दो लड़के है बड़ा लड़का गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है तथा दूसरा लड़का यहीं पर रहता है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला सामने आ रहा है लेकिन गहराई जांचने पर सच्चाई सामने आयेगी। मृतक के दो लड़के है बड़ा लड़का गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है तथा दूसरा लड़का यहीं पर रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.