- Advertisement -
#सुलतानपुर-संविधान दिवस का हुआ आयोजन, छात्राओं ने ली संविधान पालन की शपथ।
छात्राओं ने ली संविधान पालन की शपथ – गनपत सहाय पी.जी कालेज में महिला विभाग सीताकुंड पर पण्डित रामकिशोर त्रिपाठी सभागार में संविधान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.जयशनाथ मिश्र द्वारा डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य मिश्र ने कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें यही संविधान का सबसे बड़ा सम्मान है,अधिकतर लोग अपने अधिकार की तो बात करते हैं किन्तु अपना कर्तव्य भूल जाते हैं आज के दिन हम सबको यह शपथ लेना होगा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व समन्वयक डॉ. समीर सिन्हा राष्ट्रीय सेवा योजना, अवध विश्वविद्यालय अयोध्या रहे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गीता त्रिपाठी,डॉ.नीलम तिवारी,डॉ.सुधा पाण्डेय,डॉ अजय मिश्र एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मो.शमीम इत्यादि ने संबोधित किया। स्वयंसेवियों को शपथ भी दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने किया।