- Advertisement -
#सुल्तानपुर-हम सबको यह सपथ लेना होगा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करेंगे।
संविधान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया।
- Advertisement -
बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर ।कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ.मिश्र ने किया संबोधित।
- Advertisement -
सुल्तानपुर- गनपत सहाय पी.जी कालेज सुल्तानपुर में महिला विभाग सीताकुंड पर पण्डित रामकिशोर त्रिपाठी सभागार में संविधान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.जयशनाथ मिश्र द्वारा बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.मिश्र ने कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें यही संविधान का सबसे बड़ा सम्मान है,अधिकतर लोग अपने अधिकार की तो बात करते हैं किन्तु अपना कर्तव्य भूल जाते हैं आज के दिन हम सबको यह सपथ लेना होगा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व समन्वयक डॉ. समीर सिन्हा राष्ट्रीय सेवा योजना,डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या रहे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गीता त्रिपाठी,डॉ.नीलम तिवारी,डॉ.सुधा पाण्डेय,डॉ अजय मिश्र एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मो.शमीम इत्यादि ने संबोधित किया। स्वयंसेवियों को सपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने किया।इस आयोजन में मुख्य रूप से महाविद्यालय के असि.प्रोफेसर आलोक कुमार,डॉ दीपा सिंह,डॉ.रीना तिवारी,डॉ पूजा श्रीवास्तव,डॉ.विजय श्रीवास्तव,स्वयं सेवी रोशनी यादव,रूमाना बानो,प्रिया मिश्रा सहित दर्जनों स्वयं सेवी उपस्थित रहे।