- Advertisement -

होली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सन्देश

0 240

होली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सन्देश

रिपोर्ट-ज्ञान तिवारी(जय ज्ञान)
जनपद सुलतानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड में कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली संस्था जय ज्ञान एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप जय ज्ञान नगर,उनुरखा,अखण्ड नगर,सुलतानपुर द्वारा होली के पावन पर्व पर क्षेत्र के सम्मानित किसानों को होली की शुभकामना दी गई और सम्मानित किसानों को झोला(थैला) और वर्ष 2021 का कैलेण्डर वितरित किया गया इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामना दी और उन्होंने कहा कि पॉलीथीन के कचड़े का निस्तारण काफी कठिन होता है। इतना ही प्रदूषण में भी इसका अहम योगदान है। यह ऐसा पदार्थ है जो पांच हजार वर्ष तक भी नष्ट नहीं होता है, जो हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से एलर्जी, श्वास रोग तथा चर्म रोग होने की संभावना बनी रहती है। सरकार द्वारा पॉलीथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से जनता में काफी जागरूकता आई है उन्होंने सभी लोगों से छोटे बड़े सामान की खरीददारी के लिए घर से झोला(थैला) ले जाने की अपील की। इस मौके पर राजेश कुमार त्रिपाठी, प्रेमचंद तिवारी,हरिश्चन्द्र तिवारी, जय भगवान तिवारी, सूरज तिवारी,सौरभ तिवारी,माताफेर यादव,रामशब्द शर्मा,सन्तोष तिवारी,वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी,अम्बे प्रसाद तिवारी,वैभव पाण्डेय, सतीश यादव,शिवम पाण्डेय, मनीष यादव,शिखर तिवारी,प्रखर तिवारी,मंगली,इंद्रपाल सिंह,निन्हकू मिश्रा, ईश्वर चंद्र तिवारी,अजय तिवारी(अज्जू) रजिंदर कुमार, बिक्कू शर्मा, राम उजागिर राजभर,जंगली राजभर,सिकन्दर,मजनू,शुभम मिश्रा, जियालाल,अजय शर्मा,बृजभान शर्मा समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -


शादियों में बढ़ते दहेज पर काज़ी ए शहर मौलाना ने बैठक कर जारी किया फतवा,ऐसे कार्यक्रमों में शरीक होने पर होगी कार्यवाही, देखे पूरी खबर


जब #पेट्रोलपंप पर धूं धूं कर जल उठी कार,तो सभी के होश हो गए पस्त,आगे हुआ क्या देखे खबर।

- Advertisement -


होली में सरहंगों ने उत्पात मचा कर पहुँची पुलिस से छुड़ाया अभियुक्त को,कई थानों की फोर्स मौके पर


अब #बृंदाबन की नही #सुल्तानपुर की भी देखे होली,आप रह जाएंगे दंग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.