- Advertisement -

कूरेभार थाना क्षेत्र में बूथ पर नाबालिग लड़की से मतदान कराए जाने के मामले पर चली गोली।

0 846

सुलतानपुर-नाबालिग से मतदान कराए जाने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने, चली गोली। कूरेभार थाना क्षेत्र के भटकौली गांव में बूथ के सामने की घटना। पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारी मौके की तरफ रवाना। पैर में गोली लगने के बाद पक्षकार को भेजा गया जिला अस्पताल। एसपी डॉ विपिन मिश्र बोले, किशोरी सिर्फ फर्जी मतदान कराने के दौरान दो पक्ष हुए आमने-सामने। जांच कर दर्ज किया जा रहा मुकदमा। गोली चलने से बूथ पर अफरा-तफरी।

सुल्तानपुर जनपद में हो रहे आज सोमवार को त्रिस्तरीय चुनाव के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग रोकना मंहगा पड़ गया। इसी बात से नाराज लोगों में फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। आनन फानन दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

दरअसल ये मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के भटकौली रामापुर गांव का। इसी गांव में आज त्रिस्तरीय चुनाव के लिये मतदान हो रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोग फर्जी वोट डलवाना चाहते थे, जिसको लेकर अवधेश सिंह ने विरोध किया। इसी बात से नाराज महेश सिंह नाम के व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अवधेश सिंह और विश्वजीत सिंह घायल हो गए। आनन फानन दोनो को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है।


नाबालिग लड़की द्वारा फर्जी वोट डालने के दौरान हुई कहा-सुनी में चली गोली,दो घायल

फिलहाल सूचना और पहुँची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

इस पूरे मामले पर पुलिस की मीडिया सेल ने दी जानकारी।

कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.04.2021 को समय 02.40 बजे थाना कूरेभार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम- भटकौली रामापुर में मतदान केन्द्र के बाहर 50 मीटर दूर प्रथम पक्ष प्रधान प्रत्याशी समर्थक महेश सिंह पुत्र ओमप्रभावत, उम्र- 42 वर्ष व द्वितीय पक्ष प्रधान प्रत्याशी समर्थक शिवम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह उम्र- 28 वर्ष, अवधेश सिंह पुत्र रामआजाद सिंह, उम्र- 42 वर्ष के मध्य मतदान केन्द्र पर एक नाबालिग लड़की द्वारा फर्जी वोट डालने के सम्बन्ध में कहा-सुनी शुरू हुई, जिसमें बात बढ़ने पर महेश सिंह द्वारा शिवम सिंह और अवधेश सिंह पर अवैध असलहों से फायर किया गया, जिससे शिवम सिंह कंधे के पास व अवधेश सिंह टांग में गोली लगने से घायल हो गए।
इस सूचना पर थाना कूरेभार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है व शांत्ति/कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटना में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


#विधायक देवमणि दृवेदी पंचायत चुनाव में देने पहुंचे बूथ पर वोट,वोटर लिस्ट से नाम रहा नदारद।


मास्क लगाने को लेकर पुलिस ने क्या रोका महिला की गाड़ी,कहा औकात में रहो तुम्हारे PM-CM चने बेचते नजर

Leave A Reply

Your email address will not be published.