- Advertisement -

‘क्या तुम कोई कलेक्टर हो?’…महिला की यह ताने सुन बन गई IAS।

0 889
 कहानी बहु प्रतिभावान (IAS)डॉ प्रियंका शुक्ला की

हम बात कर रहे हैं एक ऐसी महिला की जिसने जिंदगी में जो आज ठाना वह कर के दिखाया। लगन और मेहनत के बूते यह महिला वहां तक पहुंची जहां पहुंचने की तमन्ना कई लोगों के दिल में बसी होती हैं लेकिन किन्ही कारणों से नही कर पाते लेकिन इस महिला ने वह मुकाम हासिल किया।

ट्विटर पर उन्हें 70,000 लोग करते हैं फॉलो। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल में अपने बेहतरीन काम के लिए डॉ प्रियंका शुक्ला भी जीत चुकी अवार्ड।

- Advertisement -

कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के उनके काम को लोगों ने खूब सराहा है।सोशल मीडिया पर उनके कई हजारो प्रशंसक मौजूद हैं। अकेले ट्विटर पर उन्हें 70,000 लोग फॉलो करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल में अपने बेहतरीन काम के लिए प्रियंका शुक्ला अवार्ड भी जीत चुकी हैं।

आज हमारे चर्चा के मुख्य भूमिका में आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला । छत्तीसगढ़ की यह आईएएस अफसर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं औऱ कोरोना वायरस जैसे घातक संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम पूर्व के वर्ष व आज भी करती आ रही हैं।

आईएएस अफसर बनने से पहले प्रियंका शुक्ला एक एमबीबीएस डॉक्टर भी थीं।


हालांकि, आईएएस अफसर बनने से पहले प्रियंका शुक्ला एक एमबीबीएस डॉक्टर थीं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद वो आईएएस अफसर बन गईं। साल 2006 में प्रियंका शुक्ला ने लखनऊ के KGMU संस्थान से MBBS की डिग्री हासिल की थी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने लखनऊ में काम शुरू कर दिया था।

झोपड़पट्टी इलाके में पहुँची डॉक्टर ने कलेक्टर बनने का किया था फैसला।

साल 2009 में अपनी शुरू की तैयारी,दूसरी बार में प्रियंका शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा की पास ।

- Advertisement -


अपने कामकाज के दौरान ही वो लखनऊ के एक झोपड़पट्टी इलाके में पहुंची थीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि एक महिला और उनका बच्चा प्रदूषित पानी पी रहे हैं। उस वक्त प्रियंका शुक्ला ने महिला से पूछा था कि आप यह पानी क्यों पी रही हैं?,इसपर महिला ने प्रियंका शुक्ला को जवाब दिया कि ‘क्या तुम कोई कलेक्टर हो?’…महिला की यह बात सुनकर प्रियंका शुक्ला चकित रह गई थीं। महिला की बात प्रियंका को इतनी चुभी कि उन्होंने आईएएस अफसर बनने का फैसला कर लिया। इसके लिए उन्होंने साल 2009 में अपनी तैयारी शुरू की। दूसरी बार में प्रियंका शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली।

बेहतरीन कविताएं लिखने के साथ साथ एक अच्छी नर्तकी भी,इसके अलावा उन्हें गाने और पेंटिग्स का भी है शौक ।

साल दो हजार छः में प्रियंका शुक्ला ने लखनऊ के के जी एम यू संस्थान से एम बी बी एस की डिग्री हासिल की थी। स्नातक डिग्री के बाद उन्होंने लखनऊ में काम शुरू कर दिया था।
प्रियंका शुक्ला के बारे में बताया जाता है कि उनकी गिनती बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है। वो बेहतरीन कविताएं लिखती हैं और एक अच्छी नर्तकी भी हैं। इसके अलावा उन्हें गाने और पेंटिग्स का भी शौक है। अपनी कलाकारी से वो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अक्सर चकित करती रहती हैं।


18वर्ष से अधिक युवा पहुँच रहे है अस्पताल में #कोविडवैक्सीनेशन के लिए, महकमा झाड़ रहा है पल्ला,बनी हैं उपाओह की स्थिति

प्रधानी जीते इमरान ने सारी हदें की पार, समझा अपने को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, गली मोहल्ले में जुलूस के माध्यम से नया पाकिस्तान का देखा सपना।


कोरोनो काल मे झोलाछाप डॉक्टर ने बाग में खोल दिया अस्पताल, सैकड़ों मरीज के इलाज में पेड़ पर लटक रही है ग्लूकोज बॉटल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.