- Advertisement -

#Sultanpur-#भाजपाइयों का #दावाहवाहवाई हो,#हज़ार और #सैकड़े की बात #छोड़िये इस #रैली में #ट्रैक्टरों की #संख्यादिखीदहाई।

0 499

ANCHOR- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले में आज भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के समर्थन में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में दावा किया गया था कि जिले के 26 मंडलों से करीब एक हज़ार ट्रैक्टर जुटाए जाएंगे और सरकार को भरपूर समर्थन दिया जाएगा। लेकिन भाजपाइयों का दावा हवा हवाई हो गया। हज़ार और सैकड़े की बात छोड़िये इस रैली में ट्रैक्टरों की संख्या दहाई भी क्रॉस न कर सकी। केवल 7 ट्रैक्टर लेकर इस रैली को पूरा किया गया।

- Advertisement -


#Sultanpur-(#BJP)#किसानमोर्चा का #दावा था #हजार का पर पार ना हो सका #दहाई भी ओफ़ ओह..!

- Advertisement -

V/O- दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में किये गए फैसलों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा जिले में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री ने इसके लिये एक दिन पहले ही मीडिया प्रभारी के जरिये सोशल मीडिया पर विज्ञप्ति भी जारी कर दी थी। विज्ञप्ति के जरिये उन्होंने बताया था कि नगर के पयागीपुर के आईटीआई के पास से दोपहर 12 बजे ये विशाल ट्रैक्टर रैली निकलेगी,जहां अयोध्या प्रयागराज मार्ग से ये रैली तिकोनिया पार्क पहुंचेगी। जहां किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेश मौर्य की अगुवाई में हज़ारों किसानों की मौजूदगी में एक जनसभा करके इसके समापन किया जाएगा। इसी ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिये जिले के सभी 26 मंडलो से 1000 ट्रैक्टर जुटाने का लक्ष्य रखा गया था।सोशल मीडिया पर ये खबर सुर्खियां बटोर रही थी कि जब एक हज़ार ट्रैक्टर एक साथ निकलेंगे तो वो नजारा देखने लायक होगा। लेकिन हज़ार और सैकड़े की बात छोड़िये जनाब भारतीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी ट्रक्टरों की संख्या दहाई भी न पहुंचा सके। महज 7 यानी सेवन ट्रैक्टर लेकर ये रैली पुलिस की मौजूदगी में तिकोनिया पार्क पहुंची। आप भी इन ट्रक्टरों की संख्या जरूर गिन लीजिये, क्या पता कल कोई और कहानी बताई जाय। वहीं हैरानी की बात तो ये रही कि तिकोनिया पार्क में भाजपाई उतनी भीड़ न बटोर सके, जितने बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। दो सौ की संख्या बताना बेमानी लग रही है। वहीं जब इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेश मौर्या से ट्रैक्टर और भीड़ न जुटने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि खेती किसानी का समय चल रहा है, किसान अपने खेतों में कार्य कर रहे हैं, इसी वजह से न ही ज्यादा ट्रैक्टर आ पाए और न ही किसान। फिलहाल सरकार द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही योजनाओं से किसान बेहद खुश हैं और हमे किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

बाइट- सुरेश मौर्या-प्रदेश महामंत्री-भाजपा किसान मोर्चा

सुल्तानपुर-प्रयाग अयोध्या राजमार्ग से बीजेपी ट्रैक्टर रैली पहुंची तिकोनिया पार्क, बैठक में तब्दील हुआ जुलूस। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्या, विधायक सूर्यभान सिंह, देवमणि द्विवेदी की मौजूदगी में भाजपा नेता भावना सिंह, राजेंद्र तिवारी टांड़ा, ने सरकार का किया बखान। बोली किसान के हित में मोदी योगी सरकार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.