- Advertisement -

#Sultanpur-#अजमेर की #विमलानागला की #कहानी #सुखकीछाँव को मिला #प्रथमस्थान।

0 313

कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
अजमेर की विमला नागला की कहानी ‘सुख की छाँव’ को मिला प्रथम स्थान

- Advertisement -

सुलतानपुर 7 नवम्बर।
“माँ धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान-2021” हेतु कथा समवेत पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिंदी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित हो गया है।जिसमें अजमेर की कहानीकार विमला नागला की कहानी ‘सुख की छाँव’ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।आसनसोल के गोविंद प्रिय की कहानी ‘संक्रमण’ और लुधियाना की ममता जैन की कहानी ‘और घर सज गया’ दूसरे स्थान पर रहीं।रोहतक के मधुकान्त की कहानी ‘एक अपराजित सत्य’ तीसरे स्थान पर रही।इसी क्रम में वापी गुजरात की कुसुम पारीक की ‘जहरीले दंश’ के साथ जोधपुर की प्रगति गुप्ता की ‘फिर अपने लिए’ और राँची की सत्या शर्मा कीर्ति की कहानी ‘वो डायन नहीं थी’ इन तीन कहानियों को विशेष प्रोत्साहन सम्मान हेतु चुना गया है।
कहानी प्रतियोगिता के आयोजक डॉ शोभनाथ शुक्ल ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2011 से अनवरत चल रही है।जिसमें आई हुई कहानियों का दो चरणों में मूल्यांकन कराया जाता है।इस वर्ष प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के निर्णायक सदस्यों में देहरादून उत्तराखंड की कुसुम भट्ट, मध्य प्रदेश के बुढ़ार से राजेन्द्र सिंह गहलौत और उत्तर प्रदेश से अमेठी के डॉ अरुण कुमार आर्य रहे हैं।पुरस्कृत कहानियां ‘कथा समवेत’ के दिसम्बर 2021 अंक में प्रकाशित होंगी। पुरस्कृत कहानीकारों का सम्मान समारोह व राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 20 दिसम्बर 2021 को सुल्तानपुर में होगा।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.