- Advertisement -

सुल्तानपुर-वही सुशील त्रिपाठी बनाए गए निकाय चुनाव के प्रभारी तो संतबक्श सिंह चुन्नू को मिली प्रमुख जिम्मेदारी?

0 242

सुशील त्रिपाठी बनाए गए काशी क्षेत्र स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी

संतबक्श सिंह चुन्नू को मिली काशी क्षेत्र कार्यालय उद्घाटन प्रमुख की जिम्मेदारी

- Advertisement -

पार्टीजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता

सुलतानपुर 18 मई।भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव काशी क्षेत्र का प्रभारी तथा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबक्स सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का जिला कार्यालय उद्घाटन प्रमुख बनाया गया है।आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी को काशी क्षेत्र के 16 जनपदों का स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया जाना पार्टी का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वहीं क्षेत्रीय महामंत्री संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर बन रहे पार्टी के जिला कार्यालयों का उद्घाटन कराने का है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संतबक्श सिंह चुन्नू व सुशील त्रिपाठी सुल्तानपुर जिले में कई वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी के बाद मौजूदा समय में संतबक्श सिंह चुन्नू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व श्री त्रिपाठी क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का कार्यालय उद्घाटन व सुशील त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एमपी. सिंह,जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह,डा. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,आशीष सिंह रानू,विवेक सिंह विपिन, जिला मीडिया संयोजक अरूण द्विवेदी,गांधी सिंह,एलके.दूबे, जेपी. सिंह, विनोद पाण्डे, दिनेश चौरसिया, मंगरू प्रजापति,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, शोभनाथ यादव,सतीश कुमार सिंह,आमोद सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

- Advertisement -

रामलला का दर्शन करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णन ने ज्ञानवापी पर यह क्या कह दिया, और किसको एक ही थैली के चट्टे बट्टे और सौतेला भाई बता दिया।

सनसनीखेज खबरो के लिए kd news up चैनल यूट्यूब पर सर्च कर सब्सक्राइब करें।


रामलला का दर्शन करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णन ने ज्ञानवापी पर यह क्या कह दिया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.