- Advertisement -

डीएम एसपी के ना पहुँचने तक आइएएस अंकुर कौशिक ने समाधान दिवस की सँभाली कमान,लेखपालों के कार्यों पर दिया प्रशस्ति पत्र।

0 89

जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गये निर्देश।

          सुलतानपुर 15 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ सभागार में माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय।
       जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 152 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी लम्भुआ को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए  गये।  

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी लम्भुआ तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -


लंभुआ सुल्तानपुर
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर अंकुर कौशिक ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। साथ ही लेखपाल अजय कुमार, इंद्रभान तथा राजस्व निरीक्षक रमाकांत तिवारी व जय बख्श सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, तहसीलदार लंभुआ अरविंद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

सुल्तानपुर-जनपद में सभी आशा कार्यकत्रियों को नही मिला स्मार्टफोन,घर के स्मार्टफोन पर सर्वे कराने का बनाया जा रहा है दबाब?

- Advertisement -

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


सभी आशा कार्यकत्रियों को नहीमिला हैं स्मार्टफोन लेकिन मोबाइल पर सर्वे कराने का बनाया जा रहा है दबाब?

मनरेगा कार्य में पारंगत बनाने के लिए सभी जिम्मेदारों की 20 अक्टूबर को लखनऊ में होगी ट्रेनिंग-अनवर शेख़।

Leave A Reply

Your email address will not be published.